होम CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने पर शायर मुनव्वर राना की बेटियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने पर शायर मुनव्वर राना की बेटियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ पिछले तीन दिनों से घंटाघर पर प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों पर लखनऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है। ठाकुरगंज पुलिस ने इस मामले तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है, इसमें मशहूर शायर मुनव्वर राना की दो बेटियों के नाम भी शामिल हैं। इससे पहले प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया था कि काफी सर्दी होने के बावजूद पुलिस ने शनिवार की देर रात उनके कंबल जब्त कर लिए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने एक बयान जारी कर इस पर सफाई दी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे 24 लोगों के खिलाफ नामजद और 126 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। ठाकुरगंज थाने में सुमैय्या राना, फैजिया राना, समेत 10 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा महिला आरक्षी ज्योति कुमारी ने दर्ज कराया है। सुमैय्या राना व फैजिया राना मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटियां है। वहीं, सब इंस्पेक्टर सेठ पाल सिंह व सिपाही विक्रांत कुमार की तहरीर पर दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।