होम दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की अंतिम सूची जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 21, 2020 11:52 AM

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की अंतिम सूची जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की अंतिम सूची जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की अंतिम सूची जारी

 कांग्रेस ने दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी और अंतिम सूची जारी कर दी। वरिष्ठ नेता परवेज हाशमी को ओखला से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक ने यह सूची जारी करते हुए बताया कि सूची में पांच उम्मीदवार शामिल है। पार्टी ने जय प्रकाश पंवार को मादीपुर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया है। मुकेश शर्मा को विकासपुरी, प्रवीण राणा को बिजवासन तथा मोहिंदर चौधरी को महरौली से टिकट दिया गया है।

पार्टी ने कल देर रात दूसरी सूची जारी की थी जिसमे रमेश सब्बरवाल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नयी दिल्ली से, करावलनगर से अरबिंद सिंह, घोंडा से भीष्म शर्मा, तिलकनगर से रमिंदर सिंह बमराह, राजेंद्रनगर से राकी तुसीद, बदरपुर से प्रमोद यादव और कोंडली से अमरीष गौतम को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने चार सीटें राजद को दी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)