होम बेंगलुरु में टीम इंडिया का धमाका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती वनडे सीरीज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 19, 2020 09:09 PM

बेंगलुरु में टीम इंडिया का धमाका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती वनडे सीरीज

बेंगलुरु में टीम इंडिया का धमाका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती वनडे सीरीज

बेंगलुरु में टीम इंडिया का धमाका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती वनडे सीरीज

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बेंगलुरु में खेले गए आखिरी और निर्णायक वनडे मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. बता दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था. इसके बाद दूसरे वनडे में भारत ने मेहमान टीम को 36 रनों से मात देकर शानदार वापसी की. बेंगलुरु में सीरीज के निर्णायक वनडे मुकाबले में भी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली. बेंगलुरु में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए और भारत को सीरीज जीत के लिए 287 रनों का टारगेट दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 47.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली.शिखर धवन के चोटिल होने के कारण केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की. इन दोनों ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़ दिए. 13वें ओवर में एश्टन एगर ने केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू आउट करते हुए भारत को पहला झटका दे दिया. राहुल इस मैच में 19 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित शर्मा 119 रन बनाकर आउट हुए.पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए और भारत को सीरीज जीत के लिए 287 रनों का टारगेट दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 131 रनों की पारी खेली.  स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 54 और एलेक्स कैरी के 35 रन बनाए. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके. नवदीप सैनी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट झटके. 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)