होम पत्रकार अरविंद शुक्ला पंचतत्व में विलीन, छोटी बेटी ने मुखाग्नि दी

Alert Star Digital Team Jan 19, 2020 08:40 PM

पत्रकार अरविंद शुक्ला पंचतत्व में विलीन, छोटी बेटी ने मुखाग्नि दी

पत्रकार अरविंद शुक्ला पंचतत्व में विलीन, छोटी बेटी ने मुखाग्नि दी

पत्रकार अरविंद शुक्ला पंचतत्व में विलीन, छोटी बेटी ने मुखाग्नि दी

लखनऊ एवं इंदौर से प्रकाशित साप्ताहिक 'स्पूतनिक' के लखनऊ संस्करण के प्रकाशक वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शुक्ला का आज दोपहर भैंसाकुंड बैकुंठधाम पर काफी गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया. उन्हे मुखाग्नि उनकी छोटी बेटी अंबिका ने दी. आज सुबह ही उनका शव हवाई जहाज से रायपुर से लखनऊ लाया गया था. सप्रू मार्ग स्थित शुक्ला पैलेस निवास पर परिवारीजनो, शुभचिंतकों, सहाय सिंह बालिका इंटर कालेज की अध्यापिकाओं/कर्मचारियों एवं उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी, महामंत्री रूपेंद्र उपाध्याय, पूर्व सूचना आयुक्त स्वदेश कुमार, पीटीआई के पूर्व प्रदेश प्रमुख प्रमोद गोस्वामी, मीडिया फोटोग्राफ क्लब के अध्यक्ष एसएम पारी, वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार, शैलेश गोस्वामी, जेपी शुक्ला, रवीन्द्र जायसवाल, देवकीनंदन मिश्रा, भास्कर दुबे, अर्जुन दि्वेदी, संजय कुमार पांडेय, शास्वत तिवारी, अब्दुल अजीज सिद्दीकी एवं मो. इनाम खान आदि बड़ी संख्या में पत्रकारों ने अरविंद शुक्ला की पत्नी 'स्पूतनिक' लखनऊ संस्करण की संपादक डाॅ. गीता से मिल उन्हे सांत्वना दी एवं श्री शुक्ल को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की. अरविंद शुक्ला सहाय सिंह बालिका इंटर कालेज के मैनेजर भी थे तथा उपजा की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष रहें. वे अन्य कई अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े थे.

शुक्ला पैलेस से भैंसाकुंड बैकुंठधाम तक उनकी शव यात्रा में भी बड़ी संख्या में पत्रकार/फोटोग्राफर शामिल हुए. 'स्पूतनिक' से जुड़े रहे पत्रकार अजय श्रीवास्तव, शास्वत तिवारी, विजय आनंद वर्मा, अनुराग तिवारी एवं अजय दीक्षित आदि बैकुंठधाम पर शुक्ला जी से जुड़ी यादें कर फफक पड़े. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. अरविंद शुक्ला पत्नी डा. गीता व छोटी बेटी अंबिका के साथ अपने साले की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए रायपुर गए हुए थे, वहीं कार्डियक अटैक पड़ने से शनिवार देर रात उनका निधन हो गया था. उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति की ओर से अरविंद शुक्ला के निधन पर एनेक्सी मीडिया सेंटर में आज (सोमवार) 4 बजे एवं लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से दारूलशफा के बी ब्लाक में 3 बजे शोक सभा होगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)