होम यूपी के कई जिलों में शीत लहर का कहर, घने कोहरे का भी रहा साया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 19, 2020 08:09 PM

यूपी के कई जिलों में शीत लहर का कहर, घने कोहरे का भी रहा साया

यूपी के कई जिलों में शीत लहर का कहर, घने कोहरे का भी रहा साया

यूपी के कई जिलों में शीत लहर का कहर, घने कोहरे का भी रहा साया

उत्तर प्रदेश के विभिन्न मण्डलों में पिछले कई दिनों से जारी बूंदाबांदी के बाद बदली के कारण ठंड से खास राहत नहीं मिली। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर शीतलहर का असर रहा। कुछ इलाकों में खासा घना कोहरा भी रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कानपुर और झांसी मण्डलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी। इसके अलावा फैजाबाद, कानपुर, लखनऊ, बरेली, झांसी तथा मेरठ मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। इस अवधि में मेरठ मण्डल में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आयी। हालांकि गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, झांसी, आगरा, फैजाबाद, इलाहाबाद, बरेली और कानपुर मण्डलों में यह सामान्य से अधिक रहा। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)