होम सपा-कांग्रेस प्रायोजित है मुस्लिम महिलाओं का धरना :भाजपा

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 19, 2020 08:05 PM

सपा-कांग्रेस प्रायोजित है मुस्लिम महिलाओं का धरना :भाजपा

सपा-कांग्रेस प्रायोजित है मुस्लिम महिलाओं का धरना :भाजपा

सपा-कांग्रेस प्रायोजित है मुस्लिम महिलाओं का धरना :भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुराने लखनऊ के घंटाघर में मुस्लिम महिलाओं के धरने को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रायोजित कार्यक्रम करार दिया है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा चन्द्रमोहन ने रविवार को कहा कि उपद्रवियों पर हो रही कार्रवाई को रोकने के लिए ही इन दोनों पार्टियों ने घंटाघर में मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन प्रायोजित कराया है। जनता इन पार्टियों की कारस्तानियों को अच्छी तरह समझ रही है। यही वजह है कि सपा और कांग्रेस से हर तरह का लालच देने के बावजूद ही चंद मुस्लिम महिलाएं ही धरने पर बैठी हैं।

उन्होने कहा कि इन मुस्लिम महिलाओं को जनता तो दूर उनके परिवार वालों का ही समर्थन नहीं मिल रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने हमेशा से मुस्लिमों को अपनी कठपुतली बना के रखा है। ये पार्टियां जब चाहती हैं वोट के लिए मुस्लिमों को आगे कर देती हैं लेकिन उनकी बेहतरी के लिए कोई काम नहीं करतीं।

डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार लगातर मुस्लिम महिलाओं की बेहतरी और उन्हें अन्याय से बचाने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी सामाजिक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की घोषणा की है।

इसके अलावा भाजपा सरकार तीन तलाक पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को छह हजार रुपए सालाना की आर्थिक मदद भी देने जा रही है। इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यह प्रयास आगे और प्रभावी ढंग से जारी रहेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)