होम सीएए को लेकर खींचतान : केरल के राज्यपाल ने कहा कि मूक दर्शक नहीं बने रहेंगे
सीएए को लेकर खींचतान : केरल के राज्यपाल ने कहा कि मूक दर्शक नहीं बने रहेंगे
: संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर केरल की वाम मोर्चा सरकार के साथ खींचतान के बीच राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह एक 'मूक दर्शक' नहीं बने रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि देश का कानून कायम रहे। खान ने रविवार शाम बेंगलुरू से यहां पहुंचने पर कहा,'संविधान कायम रखना होगा और यह कोई निजी लड़ाई नहीं है।'
उन्होंने कहा,'मैं मूक दर्शक बनकर नहीं बैठा रहूंगा। यह सुनिश्चित करूंगा कि नियम और कानून कायम रहें।'राज्यपाल ने राज्य सरकार के उनसे 'मशविरा किये बिना'संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर आपत्ति जताते हुए मुख्य सचिव से एक रिपोर्ट मांगी है।
दुनियाभर में मैसेजिंग एप Whatsaap हुआ डाउन, यूजर्स को हुई परेशानी
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।