होम गोरखपुर: सीएए के विरोध पर योगी का वामपंथी दलों और कांग्रेस पर हमला

Alert Star Digital Team Jan 19, 2020 07:56 PM

गोरखपुर: सीएए के विरोध पर योगी का वामपंथी दलों और कांग्रेस पर हमला

गोरखपुर: सीएए के विरोध पर योगी का वामपंथी दलों और कांग्रेस पर हमला

गोरखपुर: सीएए के विरोध पर योगी का वामपंथी दलों और कांग्रेस पर हमला

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने पर वामपंथी दलों और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला और कहा कि ये राजनीतिक दल वोट बैंक के लिये देश को गुमराह कर रहे हैं ।

यहां महाराणा प्रताप कालेज के मैदान में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि वामपंथ में एक सिद्धांत है कि एक झूठ को सौ बार बोलो तो वो सच हो जाता है । अब कांग्रेस ने भी इस झूठ को अपना लिया है । कांग्रेस का पूरा परिवार झूठ में लिप्त है । देश के लोगों को स्थिति साफ करनी होगी कि यह नागरिकता देने का कानून है लेने का नहीं । उन्होंनें फिर साफ किया कि इस कानून से देश के किसी भी नागरिकता नहीं जायेगी ।

उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के खिलाफ जरूर यह कानून है जो देश में आतंकवाद पैदा कर रहे हैं । श्री आदित्यनाथ ने कहा कि भारत अब दुनिया में एक ताकत बन कर उभर रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने दुनिया को अपनी ताकत का एहसास करा दिया है । जिन लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा है वो देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं । देश के लोगों को ऐसे दलों से सावधान रहने की जरूरत है ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)