होम राहत: यूपी सरकार ने वापस लिए कुमार विश्वास पर दर्ज मुकदमे, राज्यपाल ने दी अनुमति
राहत: यूपी सरकार ने वापस लिए कुमार विश्वास पर दर्ज मुकदमे, राज्यपाल ने दी अनुमति
अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ वर्ष 2014 में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले विख्यात कवि कुमार विश्वास पर दर्ज तीन मुकदमे वापस होंगे। शासन की मांग पर अमेठी पुलिस ने मुकदमे से जुड़ी सभी फाइलें शासन को भेज दी हैं। गौरतलब होगा कि राज्यपाल पहले ही इस पर अपनी सहमति दे चुकी हैं।
प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को चुनौती थी। लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने कुमार के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, सड़क जाम करने व उपद्रव करने के तीन अलग-अलग केस दर्ज कराए थे। सभी केस गौरीगंज कोतवाली में दर्ज हुए थे। दर्ज मुकदमों की अपराध संख्या 364, 367 व 389 में थी।
25 मई 2018 को अमेठी के तत्कालीन डीएम ने कुमार आदि के विरुद्ध दर्ज मुकदमों की वापसी के संबंध में शासन को पत्र भेजा था। इसी पत्र पर शासन ने राज्यपाल से अनुमति मांगी थी। पिछले दिनों राज्यपाल ने मुकदमा वापस लेने पर अपनी सहमति दी थी। राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद न्याय विभाग के अनुसचिव अरुण कुमार ने डीएम अमेठी को पत्र भेजा है।
जिसमें उन्होंने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर शासन के निर्णय का अनुपालन कराए जाने के लिए कहा है। एसपी अमेठी दिनेश सिंह ने कहा कि कुमार विश्वास से जुड़े मुकदमों की पांच फाइलें शासन को भेज दी गई हैं। मामले में एसपीओ की राय भी ली गई है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।