होम भारत में कोविड वैक्‍सीनेश को बढ़ाने की तैयारी, सिरिंज को लेकर हुआ ये फैसला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 9, 2021 09:31 PM

भारत में कोविड वैक्‍सीनेश को बढ़ाने की तैयारी, सिरिंज को लेकर हुआ ये फैसला

भारत में कोविड वैक्‍सीनेश को बढ़ाने की तैयारी, सिरिंज को लेकर हुआ ये फैसला

भारत में कोविड वैक्‍सीनेश को बढ़ाने की तैयारी, सिरिंज को लेकर हुआ ये फैसला

नई दिल्‍ली. कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण में भारत जल्‍द ही 100 करोड़ खुराकों के आंकड़े को प्राप्‍त करने जा रहा है. फिलहाल 18 साल से ऊपर के लोगों को लगाए जा रहे कोविड टीकों के बाद अब जल्‍द ही बच्‍चों को भी कोरोना का टीका लगाने की तैयारियां की जा रही हैं. कई वैक्‍सीन कंपनियों की ओर से चल रहे ट्रायल के साथ ही सरकार ने कोविड वैक्‍सीनेशन को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है.

केंद्र सरकार ने घरेलू सिरिंज निर्माताओं के लिए एक अधिसूचना जारी की है जिसमें कोविड में इस्‍तेमाल की जा रही सिरिंज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है. हालांकि यह प्रतिबंध एक सीमित अवधि के लिए है. अब से 3 महीने तक तीन प्रकार की विशिष्‍ट सिरिंज के निर्यात पर मात्रात्‍मक बैन लगाया गया है.

सरकार की ओर से जिन तीन श्रेणियों की सिरिंज के निर्यात पर तीन महीने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है वे 0.5 मिली/1 एमएल एडी (ऑटो-डिसेबल) सीरिंज, 0.5 मिली/1 मिली/2 मिली/3 मिली डिस्पोजेबल सीरिंज और 1एमएल/2 मिली/3 मिली आरयूपी (पुन: उपयोग रोकथाम) सीरिंज हैं. वहीं जिन सिरिंजों का उपयोग कोविड टीकाकरण के लिए नहीं किया जाता है जैसे इंसुलिन सिरिंज, 0.3 एमएल, 5 एमएल और बड़े आकार के 10 एमएल, 20 एमएल और 50 एमएल आदि को निर्यात करने की अनुमति दी गई है.

इस बारे में ऑल इंडिया सिरिंज एंड नीडल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष राजीव नाथ का कहना है कि यह निश्चित रूप से भारत के अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों के लिए एक राहत की बात है. यह फैसला प्रमुख रूप से विश्वसनीय वैश्विक आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की प्रतिष्ठा और उनके साथ वर्षों से बने हमारे संबंधों को बनाए रखने में मदद करेगा.

नाथ ने कहा, 'हम सरकार के आभारी हैं. जिसने हमारी मांगों को सुना और गैर-कोविड आकार के सीरिंज पर निर्यात प्रतिबंध हटाने का फैसला किया ताकि जो सिरिंज भारत में टीकाकरण के लिए उपयोग नहीं की जा रहीं वे व्‍यर्थ न हों नहीं तो इससे घरेलू सिरिंज निर्माताओं के सामने अजीब हालात पैदा हो जाते.

गौरतलब है कि DGFT ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि सुई के साथ या बिना सुई के सीरिंज के लिए निर्यात नीति को मुक्त से प्रतिबंधित में संशोधित किया गया है. जिसके बाद इस फैसले पर ऑल इंडिया सिरिंज एंड नीडल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से निराशा व्‍यक्‍त की गई थी हालांकि अब इस पर नई अधिसूचना जारी की गई है और प्रतिबंधों को तय समय के लिए और सिर्फ तीन श्रेणियों के लिए लागू किया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)