होम गृह मंत्री-मनोज सिन्हा की मुलाकात कल, टारगेट किंलिंग पर होगा बड़ा एक्शन!
गृह मंत्री-मनोज सिन्हा की मुलाकात कल, टारगेट किंलिंग पर होगा बड़ा एक्शन!
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर आम नागरिकों की टारगेट किलिंग (Target Killings) के मुद्दे पर कल राजधानी दिल्ली में बड़ी बैठक होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) को दिल्ली बुलाया है. माना जा रहा है कि गृह मंत्री-उपराज्यपाल की इस बैठक में आतंकियों के खिलाफ कठोर एक्शन पर बातचीत हो सकती है.
दरअसल जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों को पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के इशारे पर निशाना बनाया जा रहा है. सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी संगठन इन हमलों में कश्मीर के हाइब्रिड या पार्ट टाइम आतंकियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. ये पार्ट टाइम या हाइब्रिड आतंकी सामान्य नौकरियां करते हैं और आम नागरिकों को छोटे हथियार यानी पिस्टल से निशाना बना रहे हैं. हमला करने के बाद ये अपनी सामान्य जिंदगी जीने लगते हैं.
दो दिनों में पांच आम नागरिकों की हत्या हुई
सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा बलों को ऐसे युवाओं के बारे में इनपुट मिले हैं. ऐसे युवाओं की पहचान तेजी से की जा रही है. दरअसल कश्मीर में बीते दो दिनों में पांच आम नागरिकों की हत्या हुई है. इसके बाद घाटी में एक बार फिर बढ़ते आतंकवाद को लेकर चिंता जाहिर की जाने लगी है.
‘सख्त एक्शन की वजह से हताश होकर अब आतंकियों ने अब रणनीति में किया बदलाव’
कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा है-इस साल अब तक 28 आम नागरिकों की हत्या हुई है जिनमें 5 स्थानीय हिंदू-सिख समुदाय से हैं. बीते समय में पुलिस और सुरक्षा बलों के सख्त एक्शन की वजह से हताश होकर अब आतंकियों ने अब रणनीति में बदलाव किया है. ये हमले नए रिक्रूट कर रहे हैं. इन सभी की पहचान की जा रही है और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।