होम पूर्व मंत्री लोनीकर का दावा: महाराष्ट्र में भाजपा के संपर्क में हैं शिवसेना के 12 विधायक
पूर्व मंत्री लोनीकर का दावा: महाराष्ट्र में भाजपा के संपर्क में हैं शिवसेना के 12 विधायक
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले की डेगलुर विधानसभा सीट पर 30 अक्तूबर को उप चुनाव होने हैं। यहां से भाजपा ने सुभाष साबने को उम्मीदवार बनाया है। सानके के समर्थन में शुक्रवार को एक रैली का आयोजन हुआ, जिसमें बबनराव लोनीकर भी शामिल हुए। लोनीकर ने कहा, 'अगर महाराष्ट्र में कोई बदलाव करना है... वर्तमान सरकार में, तो मतदाताओं को सुभाष साबने को जिताना चाहिए। राज्य में जादू हो जाएगा। शिवसेना के 12 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।'
डेगलुर में हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे और आशीष शेलार भी मौजूद थे। दोनों ही नेता हाल ही में शिवसेना को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। साबने विधायक के तौर पर डेगलुर और मुखेड विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं, बबनराव लोनीकर के इस बयान को शिवसेना ने भाजपा का दिवास्वप्न करार गिया। शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कयांदे ने इसे लेकर कहा कि लोनीकर के दावों में कोई सच्चाई नहीं है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।