होम अजय मिश्रा टोनी बोले- मेरा बेटा निर्दोष, कल पुलिस के सामने हाजिर होकर देगा निर्दोष होने का सबूत

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 8, 2021 08:29 PM

अजय मिश्रा टोनी बोले- मेरा बेटा निर्दोष, कल पुलिस के सामने हाजिर होकर देगा निर्दोष होने का सबूत

अजय मिश्रा टोनी बोले- मेरा बेटा निर्दोष, कल पुलिस के सामने हाजिर होकर देगा निर्दोष होने का सबूत

अजय मिश्रा टोनी बोले- मेरा बेटा निर्दोष, कल पुलिस के सामने हाजिर होकर देगा निर्दोष होने का सबूत

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि लखीमपुर हिंसा के मामले में उनका बेटा आशीष मिश्रा पूरी तरह निर्दोष है। उन्होंने कहा कि आशीष शनिवार को अपने निर्दोष होने के सूबतों के साथ जांच एजेंसी के सामने पेश होगा। लखीमपुर की घटना के बाद पहली बार अजय मिश्रा टेनी शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित अवध क्षेत्र के भाजपा सांसद और विधायकों की बैठक में शामिल होने लखनऊ पहुंचे। टेनी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने बैठक ली।

भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका बेटा आशीष मिश्रा निर्दोष है, बेटे का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह शुक्रवार को जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि बेटा कहीं भागा नहीं है बल्कि घर पर ही है। आशीष शनिवार को अपने निर्दोष होने के सबूतों के साथ जांच एजेंसी के सामने पेश होगा। उन्होंने कहा कि वह और उनका बेटा जांच एजेंसी को पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इस मुद्दे पर ओछी राजनीति कर रहे है। भाजपा में किसी के साथ पक्षपात नहीं होता है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टेनी ने कहा कि शनिवार को घटना के दौरान भीड़ में किसानों के वेश में कुछ उपद्रवी भी शामिल थे।

घर के बाहर चस्पा किया था नोटिस
पुलिस ने गुरुवार की शाम को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया था। इससे पहले आईजी लक्ष्मी सिंह ने मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्र मोनू को पर्यवेक्षण समिति के सामने पेश होने के लिए नोटिस भेजने की बात कही थी, जिसके बाद पुलिस ने आशीष मिश्र मोनू की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद पुलिस ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। इससे कयास लगाया जा रहा कि आशीष मिश्र की गिरफ्तारी शनिवार को हो सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)