होम लखीमपुर खीरी हिंसा: रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 4, 2021 09:25 PM

लखीमपुर खीरी हिंसा: रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई,

लखीमपुर खीरी हिंसा: रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई,

लखीमपुर खीरी हिंसा: रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई,

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने यूपी पुलिस पर प्रियंका गांधी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि इन सब घटनाओं के बावजूद उनका परिवार देश के लोगों को न्याय दिलाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा। वाड्रा ने सरकार पर अपने विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के प्रयोग का भी आरोप लगाया। बता दें कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद पीड़ितों के परिवार से मिलने जाने के क्रम में यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया था।

आप प्रियंका गांधी जैसी शख्सियत को रोक नहीं सकते
वाड्रा ने कहा- आप प्रियंका गांधी जैसी शख्सियत को रोक नहीं सकते। लखीमपुर खीरी जाते वक्त पुलिस ने उन्हें धक्का दिया। मैने कल रात देखा कि कैसे पुलिस द्वारा उन्हें चारों ओर से घेर कर धक्कामुक्की की जा रही थी। इस दौरान उनके हाथ भी मुड़ गए थे। वह केवल हिंसा में जान गंवाने वालों के परिवार से मिलना चाह रही थी। पुलिस के पास उस वक्त कोई वारंट नहीं था। पुलिस उनके कपड़ों को पकड़े हुई थी।

वाड्रा ने केंद्र सरकार को महिला सुरक्षे के मुद्दे पर भी घेरते हुए कहा कि एक तरफ सरकार महिला सुरक्षा की बात करती है और दूसरी तरफ मैनें दखा की किस तरह प्रियंका से दुर्व्यवहार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि वह इस बात से काफी निराश हैं कि किसानों को अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए अपनमी जान गंवानी पर रही है।

मुआवजा दे देना समाधान नहीं
जब वाड्रा से योगी सरकार द्वारा दिए जा रहे मुआवजे के बारे में पूछा गया तो वाड्रा ने कहा- क्या सुने जाने के लिए अब मरना पड़ेगा? सरकार मुआवजा दे रही है, लेकिन इंसान की मौत के बाद उसे सिर्फ कुछ रुपए दे देना समाधान नहीं है। वाड्रा ने सरकार पर उन्हें परेशान किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि पिछले सात से आठ सालों से सरकार ने उन्हें सरकार ने बहुत परेशान किया है। लेकिन वह लोगों के लिए लड़ना बंद नहीं करेंगे।

वाड्रा ने आगे कहा कि मैं और मेरे बच्चे हमेशा प्रियंका की चिंता करते हैं। जिस रात वह लखीमपुर के लिए निकली उस रात बहुत बारिश हो रही थी और वो गाड़ी चलाना चाह रही थी। कई कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किए जाने पर वाड्रा ने कहा- आप कब तक किसी को घर में गिरफ्तार कर के रख सकते हो। वो बाहर आएंगे और लोगों के लिए लड़ेंगे। हमने देश में बहुत जुल्म देख लिए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)