होम अखिलेश यादव रिहा, नहीं जा सकेंगे लखीमपुर खीरी, नेताओं को पार्टी कार्यालय बुलाया

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 4, 2021 08:54 PM

अखिलेश यादव रिहा, नहीं जा सकेंगे लखीमपुर खीरी, नेताओं को पार्टी कार्यालय बुलाया

अखिलेश यादव रिहा, नहीं जा सकेंगे लखीमपुर खीरी, नेताओं को पार्टी कार्यालय बुलाया

अखिलेश यादव रिहा, नहीं जा सकेंगे लखीमपुर खीरी, नेताओं को पार्टी कार्यालय बुलाया

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को लखीमपुर खीरी जाने से रोके जाने पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे प्रदेश में धरना- प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस से झड़प हुई। हिरासत में लिए गए पूर्व मुख्यमंत्री को ईको गार्डन ले जाया गया। जहां उन्होंने किसानों के हक के लिए हर स्तर पर संघर्ष का एलान किया। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा। दोपहर बाद अखिलेश यादव को छोड़ दिया गया, लेकिन लखीमपुर जाने की अनुमति देने से प्रशासन ने इंकार कर दिया। इसके बाद अखिलेश ने पहले सभी नेताओं को पार्टी कार्यालय बुलाया, लेकिन बाद में मंगलवार को सभी नेताओं को पार्टी कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी जाने की सूचना पर देर रात उनके आवास पर फोर्स लगा दी गई। सुबह सपा अध्यक्ष के आवास और पार्टी कार्यालय के पास दोनों तरफ ट्रक लगा कर रास्ता बंद कर दिया गया। रैपिड एक्शन फोर्स, पुलिस व पीएसी लगा दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सपाई मौके पर पहुंचने लगे। नारेबाजी और भीड़ के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके साथ प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बीच सपाई उग्र हो गए। यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने पुतला फूकने की कोशिश की। किसी ने पुलिस वाहन फूंक दिया। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने सपा अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। यहां से सपा अध्यक्ष को ईको गार्डन ले जाया गया।

प्रदर्शन में अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, बलवंत सिंह, नारद राय, महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, पवन मनोचा, अशोक यादव, शिवशंकर सिंह शंकरी, अन्नू टंडन, उदयवीर सिंह, आनंद भदौरिया, संजय लाठर, लीलावती कुशवाहा, अनीस राजा, हरेंद्र त्रिपाठी, गौरव यादव, मधुप सिंह यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह बलिया में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, सिद्धार्थनगर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, प्रयागराज में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, औराया में डा. राजपाल कश्यप के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ। इसी तरह अन्य जिलों में भी पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जौनपुर, फर्रुखाबाद, चित्रकूट, बलिया, आजमगढ़ सहित कई जिलों में पुलिस से तीखी झड़प हुई है।

किसानों की हत्या हुई, दोषियों को मिले सख्त सजा : अखिलेश सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के साथ जुल्म हो रहा है। सरकार सच सामने नहीं आने देना चाहती। किसानों पर इतना अत्याचार और उत्पीड़न कभी नहीं हुआ। उन्होंने पूरे मामले में केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री और उस कार्यक्त्रस्म में शामिल होने के लिए गए उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि किसानों की हत्या हुई है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। मांग की कि दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो। पीड़ित किसानों के परिजनों को दो- दो करोड़ रूपए मुआवजे में दिए जाए। घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को किसानों के परिजनों से मिलने से रोकना हिटलरशाही है। आय दुगनी करने का वादा करने वाली यह सरकार असफल है। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ भाजपा काला कानून क्यों लाई है? सरकार के लोग किसानों को आतंकवादी और मवाली कहकर अपमानित कर रहे हैं। भाजपा शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा तानाशाही कर रही है। जनता की आवाज दबाई जा रही है। सरकारी मशीनरी विपक्ष का दमन कर रही है। पुलिस प्रशासन सरकार का मोहरा बन गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)