होम प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने केरल के राज्यपाल के आवास पर किया प्रदर्शन
प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने केरल के राज्यपाल के आवास पर किया प्रदर्शन
केरल विधानसभा में कांग्रेस के सभी विधायकों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आधिकारिक आवास पर विरोध प्रदर्शन किया।
विधायकों ने विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया। सतीसन ने कहा, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जो हुआ, वह एक केंद्रीय मंत्री उनके बेटे का काम था, जो किसानों को खत्म करने के लिए माफिया डॉन की तरह काम कर रहे हैं।
सतीसन ने कहा, गांधी को हिरासत में लेने का कृत्य कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों का रास्ता रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों पर धब्बा है। जो कृषि कानून पारित किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए, क्योंकि यह केवल कॉर्पोरेट की मदद करने के लिए है। केंद्र को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए किसानों की मदद करने के लिए सही फैसला लेना चाहिए।
प्रियंका को सोमवार सुबह से सीतापुर पीएसी मुख्यालय में हिरासत में रखा गया है। उन्हें जिस कमरे में रखा गया है, उसमें पर्याप्त साफ-सफाई नहीं थी, जिसके बाद प्रियंका ने झाड़ू मांगा खुद ही कमरे की सफाई में जुट गईं। प्रियंका गांधी का कमरा साफ करते हुए एक वीडियो भी अब वायरल हो गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।