होम UP में गैस सिलेंडर ढोने से मुक्ति, गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने किया PNG का उद्घाटन

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Oct 3, 2021 09:06 PM

UP में गैस सिलेंडर ढोने से मुक्ति, गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने किया PNG का उद्घाटन

UP में गैस सिलेंडर ढोने से मुक्ति, गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने किया PNG का उद्घाटन

UP में गैस सिलेंडर ढोने से मुक्ति, गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने किया PNG का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई के काम का गोरखपुर में शुभारंभ किया. दरअसल, सीएम योगी ने गोरखपुर में टोरेंट के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के पहले चरण के तहत 101 लोगों को घरेलू पीएनजी रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया. साथ ही 8 सीएनजी, सिटी गेट स्टेशन, पराग डेरी में औद्योगिक गैस कनेक्शन और 13 ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत भी की.

खानिमपुर में आयोजित समारोह में सीएम योगी ने कहा कि पीएनजी परंपरागत गैस सिलेंडर से सस्ती है. इससे करीब 35-40 फीसदी रुपए की बचत होगी. पाइप लाइन से आपूर्ति मिलने से गैस सिलेंडर ढोने की जरुरत नहीं रगेगी. जो जितना यूज करेगा, उतना ही बिल आएगा. सिलेंडर से गैस की चोरी की शिकायत भी नहीं रहेगी. अब किसी भी मौसम में गैस की किल्लत नहीं होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टोरेंट को अगले साल मार्च के अंत तक गोरखपुर में 10,000 पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य दिया गया है.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोरेंट गैस की तरफ से प्रदेश में स्थापित 13 ऑक्सीजन प्लांट का भी उद्घाटन किया. इसके लिए उन्होंने टोरेंट को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऑक्सीजन उत्पादन में उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर हो रहा है. कोरोना की दूसरी लहर में पूरी दुनिया ने भीषण ऑक्सीजन संकट का सामना किया था, उस कठिन समय में टोरेंट जैसी संस्थाओं ने यूपी में ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित की थी.

ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं, जिसमें से 490 काम कर रहे हैं. सीएनजी और पीएनजी के माध्यम से पीएम मोदी की स्वच्छ ईंधन की परिकल्पना साकार हो रही है. पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले लोगों को मुफ्त में रसोई गैस का कनेक्शन दिया. अब पीएम मोदी की प्रेरणा से रसोई गैस का स्वच्छ, सुरक्षित और सस्ता बेहतरीन विकल्प मिल रहा है. सीएनजी के रूप में डीजल और पेट्रोल का नया, सस्ता और स्वच्छ विकल्प मिला है.

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में गोरखपुर समेत पूरा यूपी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज यूपी में पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति की जा रही है. इसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था. सीएम योगी की पहल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बड़े प्रसन्न होंगे क्योंकि इस पीएनजी से प्रदूषण भी कम होगा. बताते चलें कि टोरेंट गैस का उत्तर प्रदेश में साल 2026 तक 3,300 करोड़ रुपए निवेश की योजना है. इसमें 1,800 करोड़ रुपए गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में खर्च होंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)