होम इस्तीफे के बाद सिद्धू के आवास पर मंथन जारी, परगट सिंह पहुंचे

Alert Star Digital Team Sep 28, 2021 09:36 PM

इस्तीफे के बाद सिद्धू के आवास पर मंथन जारी, परगट सिंह पहुंचे

इस्तीफे के बाद सिद्धू के आवास पर मंथन जारी, परगट सिंह पहुंचे

 इस्तीफे के बाद सिद्धू के आवास पर मंथन जारी, परगट सिंह पहुंचे

ई दिल्ली. नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया और अपने दल के कई लोगों को साथ ले लिया. पार्टी सूत्रों ने कहा है कि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया और पार्टी नेतृत्व ‘मामले को सुलझाने की कोशिश करेगा’. कांग्रेस ने एक बयान में कहा, “राज्य नेतृत्व को पहले अपने स्तर पर इस मामले को सुलझाने के लिए कहा गया है.” सिद्धू ने इसी साल जुलाई में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का पद संभाला था.

उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र में लिखा, ''किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं.'' उन्होंने लिखा, ''इसलिए, मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं. कांग्रेस की सेवा करना जारी रखूंगा.''

Punjab Congress LIVE

* नवजोत सिंह सिद्धू के घर पर बैठक चल रही है. परगट सिंह सहित कई बड़े नेता वहां मौजूद हैं.

* गौतम सेठ ने इस्तीफा दिया: पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद गौतम सेठ ने पंजाब कांग्रेस के महासचिव (प्रभारी प्रशिक्षण) के पद से इस्तीफा दे दिया.

* कांग्रेस ने खारिज किया सिद्धू का इस्तीफा: पार्टी सूत्रों ने न्यूज18 को बताया कि सिद्धू का इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है और कांग्रेस आलाकमान उनके संपर्क में हैं.

* गुलजार इंदर चहल और योगिंदर ढींगरा का इस्तीफा: पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफ़े के बाद गुलजार इंदर चहल ने प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष का पद छोड़ दिया है. इसके साथ ही योगिंदर ढींगरा ने भी सिद्धू के समर्थन में पंजाब कांग्रेस के महासचिव पद से इस्तीफ़ा दिया दे दिया है.


कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के कुछ ही घंटे बाद रजिया सुल्ताना ने मंगलवार को राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री का पद छोड़ दिया. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भेजे त्यागपत्र में सुल्ताना ने कहा, “मैं, रजिया सुल्ताना पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और राज्य के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता दिखाते हुए पंजाब में कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे रही हूं.”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)