होम यूपी सरकार ने दी खुली जगहों पर शादी समारोह की अनुमति, इन शर्तों का करना होगा पालन
यूपी सरकार ने दी खुली जगहों पर शादी समारोह की अनुमति, इन शर्तों का करना होगा पालन
यूपी सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुले स्थानों पर वैवाहिक समारोह आयोजित करने की अनुमति दे दी है पर मेहमानों की संख्या वेन्यू (कार्यक्रम के स्थान) के क्षेत्रफल के अनुसार होगी। समारोह के मुख्य द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क का होना जरूरी होगा।
वहीं, मंगलवार को टीम-9 के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जारी कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में उत्तर प्रदेश सुरक्षित है। ट्रेस, टेस्ट और ट्रीटमेंट की रणनीति से जहां संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण बना है, वहीं 10 करोड़ 39 लाख 55 हजार वैक्सीन लगाकर उत्तर प्रदेश कोविड टीकाकरण में भी देश में प्रथम स्थान पर है।
टीकाकवर के लिए जागरूकता बढ़ी
विगत दिवस एक दिन में 36 लाख 68 हजार 183 लोगों को टीकाकवर मिला। यह देश के किसी राज्य में एक दिन में हुआ सर्वाधिक कोविड टीकाकरण है। इस सराहनीय कार्य के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का विशेष अभिनन्दन। टीकाकवर के लिए आमजन की जागरूकता भी बढ़ी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।