होम महंत नरेंद्र गिरि : तीसरे आरोपी संदीप तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 23, 2021 08:59 PM

महंत नरेंद्र गिरि : तीसरे आरोपी संदीप तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

महंत नरेंद्र गिरि : तीसरे आरोपी संदीप तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

महंत नरेंद्र गिरि : तीसरे आरोपी संदीप तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपी संदीप तिवारी को बृहस्पतिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके पहले दोनों आरोपियों को सीजेएम की कोर्ट से अपील खारिज होने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नैनी केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है। दूसरे दिन तीसरे आरोपी संदीप तिवारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

महंत नरेंद्र गिरि ने अपनी आत्महत्या के पहले लिखे गए कथित सुसाइड नोट में आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को जिम्मेदार ठहराया था। आद्या प्रसाद तिवारी बाघंबरी गद्दी मठ के अधिकार क्षेत्र में आने वाले संगम तट पर स्थित बड़े हनुमान (लेटे हनुमान) मंदिर के मुख्य पुजारी थे। आनंद गिरि से विवाद के नरेंद्र गिरि ने इन्हें पुजारी पद से हटा दिया था।

महंत का कहना था कि आद्या प्रसाद तिवारी और उसके पुत्र संदीप तिवारी आनंद गिरि के विश्वासपात्र हैं। मठ के शिष्यों की मानें तो इसके बाद ही दोनों नरेंद्र गिरि से खुन्नस खाए हुए थे। हालांकि पुलिस की पूछताछ में आद्या ने कहा है कि महंत नरेंद्र गिरि उसके लिए भगवान थे। वह उनकी हत्या या उनके खिलाफ साजिश के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता।

सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद टीम पहुंची प्रयागराज
वहीं महंत नरेंद्र गिरी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम प्रयागराज पहुंच गई है। सीबीआई की टीम एसआईटी के साथ बैठक कर रही है। योगी सरकार ने बुधवार को ही सीबीआई जांच की सिफारिश की थी और 24 घंटे के भीतर टीम वहां पहुंच गई। अभी तक इस मामले की जांच 18 सदस्यीय एसआईटी कर रही थी। नरेंद्र गिरि के द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट और उसके बाद सामने आए वीडियो ने पूरे मामले को उलझाकर रख दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)