होम मायावती बोलीं, भाजपा के विकास के दावे खोखले

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 23, 2021 08:53 PM

मायावती बोलीं, भाजपा के विकास के दावे खोखले

मायावती बोलीं, भाजपा के विकास के दावे खोखले

मायावती बोलीं, भाजपा के विकास के दावे खोखले

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा कहा कि भाजपा के विकास के दावों के खोखले होने का पदार्फाश हो गया है।

मायावती ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि यूपी के लोगों की प्रति व्यक्ति आय सही से नहीं बढ़ने अर्थात यहां के करोड़ों लोगों के गरीब व पिछड़े बने रहने सम्बंधी रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़े इस आमधारणा को प्रमाणित करते हैं कि भाजपा के विकास के दावे हवाहवाई व जुमलेबाजी हैं। यहां इनकी डबल इंजन की सरकार में ही ऐसा क्यों।

उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव से पहले यहां भाजपा के विकास के दावों के खोखले होने का पदार्फाश होने से अब यह पार्टी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ व हिन्दू-मुस्लिम विवाद आदि के पुराने संकीर्ण मुद्दे पर वापस आ गई है, लेकिन लोग फिर से इनके छलावे में आने वाले नहीं हैं, जो उनके मूड से भी स्पष्ट है।

इससे पहले मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बदलाव के 4.5 वर्ष का विज्ञापन व दावे अधिकांश हवा-हवाई व जमीनी हकीकत से बहुत दूर हैं। इनकी कथनी व करनी में अन्तर होने के कारण खासकर यहां की बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि से जनता की बदहाली जग-जाहिर है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)