होम अयोध्याः राम मंदिर के पहले चरण का काम पूरा, तस्वीरें आईं सामने

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 16, 2021 09:07 PM

अयोध्याः राम मंदिर के पहले चरण का काम पूरा, तस्वीरें आईं सामने

अयोध्याः राम मंदिर के पहले चरण का काम पूरा, तस्वीरें आईं सामने

अयोध्याः राम मंदिर के पहले चरण का काम पूरा, तस्वीरें आईं सामने

अयोध्या में राम मंदिर के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। दूसरा चरण बारिश के बाद शुरू होगा। मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार के सचिव चंपत राय ने बताया कि 11,000 क्यूबिक मीटर की चट्टान ढाली गई है। यह जमीन के अंदर चली जाएगी। यह अपने आप में एक अनौखा ढांचा है। यह नींव का प्रथम चरण है। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद इसके ऊपर दूसरा चरण प्रारंभ हो जाएगा।

बता दें कि राम मंदिर का डिजाइन मशहूर आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा ने तैयार किया है। मंदिर का काम क़रीब एक साल पहले शुरू हुआ था। लेकिन सर्वे से पता चला कि जहां मंदिर बनना था वहां नीचे ठोस ज़मीन ही नहीं थी। चंपत राय ने बताया कि सर्वे में सामने आया कि नीचे मिट्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि नीचे मलबा मिला था, मलबे के अंदर तो कोई स्ट्रक्चर नहीं हो सकता। उसकी गृप नहीं बनती, पकड़ नहीं बनती। इसीलिए मलबा हटाते-हटाते नीचे चले गए।

आज जहां मंदिर का गर्भ गृह बन रहा है, पहले कभी यहां सरयू नदी बहती थी या इसके नीचे से नदी की कोई धारा गुज़रती थी। क्योंकि खुदाई में 40 फ़ीट के नीचे भी सिर्फ बालू ही मिल रहा था। इसलिए मंदिर की बुनियाद के लिए साढ़े 15 मीटर मोटी कंक्रीट की यह चट्टान बनानी पड़ी।

चंपत राय ने बताया कि 40 फ़ीट के बाद भी मिट्टी नहीं थी। केवल नदी का बालू था। कभी नदी बहती रही होगी, यही कारण है कि यह और गहरा होता गया। समुद्र तल से 91 मीटर के लेवल पर हमने चट्टान को भरना प्रारंभ कर दिया।

बता दें कि मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 67 एकर ज़मीन मिली है। ट्रस्ट अपनी ज़रूरत के मुताबिक आसपास और समपत्तियां खरीद रहा है। जिनकी ज़मीनें खरीदी जा रही हैं, उन्हें बदले में दूसरी जगह ज़मीनें दी जा रही हैं। इस खरीद में घोटालों के भी आरोप लगे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)