होम जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरीं PDP प्रमुख, युवाओं को बताया बदलाव की सबसे बड़ी ताकत

समाचारराजनीतिप्रादेशिकी Alert Star Digital Team Jul 23, 2026 06:27 PM

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरीं PDP प्रमुख, युवाओं को बताया बदलाव की सबसे बड़ी ताकत

NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन को गुरुवार (23 जुलाई) को जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का समर्थन मिला।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरीं PDP प्रमुख, युवाओं को बताया बदलाव की सबसे बड़ी ताकत

NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन को गुरुवार (23 जुलाई) को जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का समर्थन मिला। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि युवाओं की आवाज नहीं सुनी गई तो देश के हालात और गंभीर हो सकते हैं।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सरकार प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेने के बजाय दमन की नीति अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह जम्मू-कश्मीर में हालात बनाए गए हैं, उसी तरह की स्थिति पूरे देश में पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा, "जिस तरह से जम्मू कश्मीर को इन्होंने खुली जेल बनाया है, पूरे मुल्क को ये खुली जेल बना देंगे. सरकार बहुत घमंडी हो गई है. अब अगर बदलाव लाएंगे तो यही युवा लाएंगे."

'देश का सबसे बड़ा इम्तेहान युवाओं के सामने है'

PDP प्रमुख ने कहा, "पूरे मुल्क का 1947 से लेकर आज सबसे बड़ा इम्तेहान हो रहा है और उसमें यहां के नौजवान शामिल हो गए हैं. पिछले 12 साल हम मुल्क को बंटता हुआ तो कभी कटता हुआ देख रहे हैं. कभी चंदा चोरी तो कभी पेपर लीक, कभी रेप, आज हमारे मुल्क में बच्चियों से ज्यादा सुरक्षित गायें हैं."

उन्होंने प्रदर्शन में शामिल युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं।

'संविधान को बचाएंगे तो यही युवा बचाएंगे'

महबूबा मुफ्ती ने कहा, "जो मैं देख रही हूं कि इतनी गर्मी में ये युवा यहां पूरे जोश के साथ आ रहे हैं. उसके ऊपर हमारी न्यायपालिका कहती है कि हमारे पास टाइम नहीं है. अगर आज ये लोग अत्याचार के खिलाफ खड़े नहीं होंगे तो मुझे लगता है कि हमारे देश के हालात 1947 से पहले से भी बदतर हो जाएंगे. अगर बदलाव लाएंगे तो यही लोग लाएंगे. अगर संविधान को बचाएंगे तो यही लोग बचाएंगे."

'एक मंत्री को नहीं हटा पा रही सरकार'

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "अगर आज संविधान नहीं बचेगा तो मुझे लगता है कि जो जम्मू कश्मीर के हालात हैं, जो जम्मू कश्मीर को इन्होंने खुली जेल बनाया है, पूरे मुल्क को ये खुली जेल बना देंगे. सबसे बड़ी ताकत युवाओं की ताकत होती है. हम नहीं चाहते हैं कि हमारे मुल्क के अंदर वो हो जो हमारे आसपास हुआ. एक मिनिस्टर को ड्रॉप नहीं कर पा रहे हैं. इतना घमंड है. इतने सारे बच्चे धूप में, भूखे-प्यासे यहां जुटे हैं. ये घमंड ज्यादा देर तक नहीं रहेगा, ये चूर-चूर हो जाएगा."

महबूबा मुफ्ती का यह बयान ऐसे समय आया है जब CJP लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि वह दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)