होम Bihar Politics: सरकार गिरने वाली है, तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा, CM सम्राट को लेकर भी कही बड़ी बात

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 10, 2026 07:30 PM

Bihar Politics: सरकार गिरने वाली है, तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा, CM सम्राट को लेकर भी कही बड़ी बात

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि राज्य की मौजूदा सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में जल्द ही सत्ता परिवर्तन देखने को मिलेगा.

Bihar Politics: सरकार गिरने वाली है, तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा, CM सम्राट को लेकर भी कही बड़ी बात

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि राज्य की मौजूदा सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में जल्द ही सत्ता परिवर्तन देखने को मिलेगा. तेज प्रताप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं.

शुक्रवार (10 जुलाई, 2026) की शाम तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है, और नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाया है. ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी किया था. और मैं वृंदावन में हूं, बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी."

एनडीए की अहम बैठक के बीच आया राजनीतिक घटनाक्रम

शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में एनडीए की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के नेताओं को शामिल होना था. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए इस बैठक को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा था. यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से जुड़ी मानी जाती है, इसलिए इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन

एनडीए की बैठक के दौरान राजनीतिक घटनाक्रम ने नया मोड़ तब लिया, जब बांकीपुर से बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया. उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात कर पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया.

इसी घटनाक्रम के बीच तेज प्रताप यादव का सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया, जिसने बिहार की राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया. हालांकि, उनके दावे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि तेज प्रताप यादव की भविष्यवाणी कितनी सही साबित होती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)