होम सिर्फ एक लाख रुपए के निवेश से बिजनेस करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल्स

समाचारखेल Alert Star Digital Team Sep 16, 2021 08:52 PM

सिर्फ एक लाख रुपए के निवेश से बिजनेस करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल्स

सिर्फ एक लाख रुपए के निवेश से बिजनेस करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल्स

सिर्फ एक लाख रुपए के निवेश से बिजनेस करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल्स

आज के समय में हर कोई अपना व्यापार शुरू करना चाहता है। लेकिन इसके लिए काफी पैसों की जरूरत पड़ती है। वहीं बैंकों से भी बड़ी रकम का लोन आसानी से नहीं मिलता है। आज हम आपको कम लागत वाली बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां निवेश करने पर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। दरअसल रतन टाटा के निवेश वाली स्टार्टअप कंपनी जेनेरिक आधार (Generic Aadhaar) ये अवसर दे रहा है। इस कंपनी की फ्रेंचाइजी के जरिए अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

एक लाख में शुरू करें व्यापार

जेनेरिक आधार की फ्रेंचाइजी को भी ले सकता है। इस व्यापार को शुरू करने के लिए एक लाख रुपए का निवेश करना होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी अपने पार्टनर्स को 40 प्रतिशत तक मार्जिन देती है। कंपनी एक हजार तरह की मेडिसिन उपलब्ध कराएगी। दवाओं पर कस्टमर्स को भी छूट मिलती है।

कैसे ले फ्रेंचाइजी

जेनेरिक आधार की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी फ्रेंचाइजी उन्हें देती है, जो अपना मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। या अपना नया स्टोर शुरू करना चाहते हैं। इस कंपनी की शुरुआत पुणे से हुई थी। अब यह 18 राज्यों में 130 से अधिक शहरों में है। इस में रतन टाटा ने निवेश किया है।

कैसे करना होगा आवेदन

जेनेरिक आधार की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कंपनी की वेबसाइट https://genericaadhaar.com पर जाना होगा। यहां Business Opportunity के ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर एक फॉर्म खुलेगा। उसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शहर का नाम आदि भरकर सबमिट करना है। अब कंपनी आपकी डिटेल्स वेरिफाई करने के बाद आगे की प्रोसेस के लिए संपर्क करेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)