होम अकेले केरल में ही कोरोना के 68% नए केस, 2 लाख के करीब पहुंचे एक्टिव केस

Alert Star Digital Team Sep 16, 2021 08:45 PM

अकेले केरल में ही कोरोना के 68% नए केस, 2 लाख के करीब पहुंचे एक्टिव केस

अकेले केरल में ही कोरोना के 68% नए केस, 2 लाख के करीब पहुंचे एक्टिव केस

अकेले केरल में ही कोरोना के 68% नए केस, 2 लाख के करीब पहुंचे एक्टिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को जानकारी देते बताया कि बीते 24 घंटे में सिर्फ 30570 कोरोना के मामले सामने आए हैं. सिर्फ केरल से ही अधिक मामले सामने आ रहे हैं, एक्टिव मामले 3,42,000 के कारण हैं ,जबकि रिकवरी रेट 97% से अधिक है. उन्होंने बताया कि लगभग दो लाख एक्टिव के केरल में है, उसके बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश मिजोरम में भी 10,000 से लेकर 55000 के बीच एक्टिव मामले हैं. जबकि बीते 11 सप्ताह से पॉजिटिविटी रेट 3% से कम है, सिर्फ 32 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से अधिक है.. जबकि 34 जिलों में 10% से अधिक है। हमारे लिए यही 66 जिले चिंता का विषय है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस वक्त देश में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट 3631 हैं. जिसमें से केंद्र सरकार की तरफ से 1491, राज्य सरकार की तरफ से 2140 है. इनमें से अधिकांश काम चल रहा है कुछ अपने अंतिम दौर में है। 1595 प्लांट अभी तक बनकर तैयार हो चुके हैं, कमीशन हो चुके हैं, जिससे दो हजार मैट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन मिल रही है. जिसमें से 1024 मेट्रिक टन केंद्र सरकार 1065 में ट्रैक्टर राज्य सरकारों के संसाधनों की तरफ से है. उन्होंने बताया कि देश में 57 करोड़ 86 लाख लोगों को कोरोना की डोज तकरीबन 18 करोड़ 70 लाख लोगों को दूसरी डोज मिल गई है ,99% स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज, 100% फ्रंटलाइन वर्कर को पहली डोज मिल चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि लक्ष्यदीप, चंडीगढ़, गोवा ,हिमाचल प्रदेश सिक्किम ,अंडमान निकोबार ,दादर नगर हवेली, लद्दाख उत्तराखंड केरल में लगभग शत-प्रतिशत व्यक्तियों को पहली वैक्सीन लग चुकी है. वहीं, आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए हमें अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी, अगर कहीं भी जनसंख्या का घनत्व एक स्थान पर ज्यादा होता है तो संक्रमण फैल सकता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)