होम भारत के T20 क्रिकेट की कप्तानी में कितने सफल रहे विराट कोहली

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 16, 2021 08:40 PM

भारत के T20 क्रिकेट की कप्तानी में कितने सफल रहे विराट कोहली

भारत के T20 क्रिकेट की कप्तानी में कितने सफल रहे विराट कोहली

भारत के T20 क्रिकेट की कप्तानी में कितने सफल रहे विराट कोहली

बेल्लारी: विराट कोहली आखिरी बार भारत के टी20 कप्तान के रूप में अगले महीने शुरू होने वाले विश्व कप में खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे. यूएई में होने वाले टूर्नामेंट का नतीजा हालांकि कुछ भी हो वह इस प्रारूप में कप्तान के रूप में अपने रिकॉर्ड पर गर्व कर सकते हैं.

भारत ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था लेकिन इस प्रारूप में भारत की जीत का प्रतिशत कोहली के नेतृत्व में उनसे बेहतर है.

कोहली के नेतृत्व में भारत ने 45 में से 27 मैच जीते. दो मैच टाई रहे जबकि दो मैच रद्द हो गए. उनकी जीत का प्रतिशत 65.11 है.

भारत ने कोहली के नेतृत्व में कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है लेकिन दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (सेना देश) के अलावा वेस्टइंडीज में भी टी20 श्रृंखला जीतने में सफल रहा.

कोहली ने 2017 में टी20 प्रारूप में भारत की कमान संभाली और उसी साल श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र मैच के रूप में अपनी पहली द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला जीती.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)