होम भाजपा नेता ने CM ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Aug 25, 2021 09:46 PM

भाजपा नेता ने CM ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की

भाजपा नेता ने CM ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की

भाजपा नेता ने CM ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए एक अर्जी दी जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने (ठाकरे ने) शिवसेना की दशहरा रैली में अपने भाषण के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज का ''अपमान'' करने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चप्पलों से पीटने की बात कही थी।

शिकायतकर्ता एवं यवतमाल जिला भाजपा अध्यक्ष नितिन भुटाडा ने पुलिस से शिवसेना प्रमुख ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उनके भड़काऊ भाषण के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। शिकायत उमेरखेड़ थाने में दी गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने भाजपा नेता से अर्जी प्राप्त होने की पुष्टि की। शिकायत में कहा गया है कि ठाकरे ने 25 अक्टूबर, 2020 को अपने दशहरा भाषण के दौरान योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ''भड़काऊ और खराब भाषा'' का इस्तेमाल किया। अर्जी में ठाकुर के हवाले से कहा गया है, ''ठाकरे ने कहा था कि एक योगी कैसे मुख्यमंत्री बन सकता है? उसे एक गुफा में जाकर बैठना चाहिए।

उसे उसकी चप्पल से मारना चाहिए। योगी ने शिवाजी महाराज का अपमान किया है। योगी की शिवाजी के पास जाने की हैसियत नहीं थी। योगी जब महाराष्ट्र आयें तो उन्हें उनके चप्पल से पीटना चाहिए ...।'' शिकायत में कहा गया है कि ठाकरे द्वारा की गई टिप्पणी से समाज में अशांति और दंगे भड़क सकते थे।

भुटाडा ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र के विभिन्न पुलिस थानों में मुख्यमंत्री ठाकरे के खिलाफ और शिकायतें दर्ज कराएगी। भाजपा की ओर से यह अर्जी केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद नारायण राणे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज किये जाने के एक दिन दी गई है।

केंद्रीय मंत्री को मंगलवार दोपहर में महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले से गिरफ्तार किया गया था। राणे को रायगढ़ जिले में सोमवार को उनकी 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान की गई उनकी टिप्पणी के बाद गिरफ्तार किया गया था। राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं।

राणे ने कहा था, ''यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।'' राणे की टिप्पणी के बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)