होम रसोईघर में लगाएं ये तस्वीरें, हमेशा भरे रहेंगे अन्न के भंडार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 23, 2021 09:26 PM

रसोईघर में लगाएं ये तस्वीरें, हमेशा भरे रहेंगे अन्न के भंडार

रसोईघर में लगाएं ये तस्वीरें, हमेशा भरे रहेंगे अन्न के भंडार

रसोईघर में लगाएं ये तस्वीरें, हमेशा भरे रहेंगे अन्न के भंडार

वास्तु अनुसार, हमारी घर की दिशाओं की तरह रसोईघर हमपर अपना गहरा असर डालती है। इसे घर की अन्नपूर्णा कहा जाता है। ऐसे में इसकी साफ-सफाई के साथ सौभाग्य का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है। वैसे तो महिलाएं घर के बाकी कमरों की तरह रसोई को भी सजाकर रखती है। मगर वास्तु अनुसार, किचन में कुछ खास तस्वीरें लगाने से घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

माता अन्नपूर्णा की तस्वीर

घर की किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे रसोईघर में अन्न का भंडार रहता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 

 

फलों व सब्जियों से भरा चित्र

आप अपनी किचन में फलों व सब्जियों की टाइल्स लगा सकती है। इससे आपका रसोईघर और भी खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही इससे किचन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में आपके घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।

 

 

सही दिशा में बनवाएं रसोईघर

घर के बाकी कमरों की तरह रसोई का भी सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं इसके विपरीत घर में वास्तुदोष पैदा होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु अनुसार किचन हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व या दक्षिण दिशा में होनी चाहिए।

सही दिशा पर रसोई ना होने पर

अगर आपका रसोईघर सही दिशा में नहीं है तो आप वास्तु से जुड़े कुछ उपाय कर सकती है। इसके लिए किचन के उत्तर-पूर्व, यानी ईशान कोण में सिंदूरी रंग के हेरम्ब गणेश जी (पांच मुख वाले) की तस्वीर लगाएं। इसे रसोईघर में इस तस्वीर को लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे वास्तुदोष दूर होकर सुख-समृद्धि का संचार होता है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)