होम विकास को असल मायने में जमीन पर उतारने के लिए जरूरी है जाति आधारित जनगणना : सपा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 23, 2021 09:04 PM

विकास को असल मायने में जमीन पर उतारने के लिए जरूरी है जाति आधारित जनगणना : सपा

विकास को असल मायने में जमीन पर उतारने के लिए जरूरी है जाति आधारित जनगणना : सपा

विकास को असल मायने में जमीन पर उतारने के लिए जरूरी है जाति आधारित जनगणना : सपा

जाति आधारित जनगणना के समर्थन में बिहार के 10 दलों के प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मुलाकात के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने दोहराया है कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के बाद उसकी सरकार बनने पर वह अपने खर्च पर राज्य में जातीय जनगणना कराएगी। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर आशुतोष वर्मा ने 'भाषा' को बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में वहां के 10 दलों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का शुरू से ही इरादा है कि वह उत्तर प्रदेश में फिर से सत्ता में आने पर अपने खर्चे पर जाति आधारित जनगणना कराएगी। खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इसका ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि विकास योजनाओं को सही मायने में आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जाति आधारित जनगणना बहुत जरूरी है। वर्मा ने बताया कि जाति आधारित जनगणना को लेकर सपा का नजरिया बिल्कुल साफ है। उन्होंने कहा कि सपा 'जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी' के मूल मंत्र पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा जाति आधारित जनगणना कराने को लेकर उत्साहजनक संकेत नहीं दे रही है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से ऐन पहले तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में अपने बयान में कहा था कि सरकार जाति आधारित जनगणना की तैयारी कर रही है मगर अब उसकी मंशा साफ नहीं है। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में 10 पार्टियों के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन सभी दलों ने जाति आधारित जनगणना की आवश्यकता पर एक स्वर में बात की और जोर देकर कहा कि विभिन्न जातियों संबंधी आंकड़े प्रभावी विकास योजनाएं बनाने में मदद करेंगे क्योंकि उनमें से कई को उनकी वास्तविक जनसंख्या के अनुरूप अब तक लाभ नहीं मिला है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)