होम कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक देने का कार्यक्रम दो महीने तक स्थगित होगा

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 23, 2021 08:48 PM

कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक देने का कार्यक्रम दो महीने तक स्थगित होगा

कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक देने का कार्यक्रम दो महीने तक स्थगित होगा

कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक देने का कार्यक्रम दो महीने तक स्थगित होगा

 विश्व स्वास्थ्य संगठन (डल्ब्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने सोमवार को आह्वान किया कि कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक देने के कार्यक्रम को दो महीने तक लिए स्थगित किया जाए ताकि वैश्विक असमानता को कम किया जा सके एवं कोरोना वायरस के नए स्वरूप के सामने आने से रोका जा सके।हंगरी की राजधानी बुडापोस्ट में संवाददाताओं से बातचीत में घेब्रेयेसस ने कहा कि विश्व में टीके की खुराक दान करने की संभावना को लेकर वह 'बहुत ही हाताश' हैं क्योंकि कई देश अपनी आबादी के छोटे हिस्से को भी टीके की पहली और दूसरी खुराक देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि संपन्न देश टीके का जखीरा जमा कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बूस्टर खुराक की पेशकश कर रहे देशों का आह्वान किया कि वे बूस्टर खुराक के तौर पर इस्तेमाल होने वाले टीके अन्य देशों के साथ साझा कर सकते हैं जिससे पहली और दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या बढ़ सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका, इजराइल और हंगरी के साथ-साथ कई अन्य यूरोपीय और पश्चिम एशिया के देश कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक की पेशकश कर रहे हैं या इसकी योजना बना रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)