होम शिवपाल सिंह यादव से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने दिया ये जवाब, जानें क्या कहा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 21, 2021 11:19 PM

शिवपाल सिंह यादव से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने दिया ये जवाब, जानें क्या कहा

शिवपाल सिंह यादव से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने दिया ये जवाब, जानें क्या कहा

शिवपाल सिंह यादव से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने दिया ये जवाब, जानें क्या कहा

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को सैफई पहुंचे. उन्होंने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. अखिलेश से मिलने पहुंची 8 साल की बच्ची ने अखिलेश यादव को राखी बांधी. मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा का सफाया करने का मन बना लिया है. शिवपाल सिंह से गठबंधन के सवाल पर बिना शिवपाल का नाम किये अखिलाश यादव बोले कि, हर एक छोटे दल से बात चल रही है, जो भाजपा को हराना चाहता है. वहीं, चुनाव की प्लानिंग पर सपा प्रमुख ने अपने पत्ते नहीं खोले, और कहा कि आपको बताऊंगा तो प्रचार हो जाएगा.

 

भाजपा से नाराज है जनता

 

अखिलेश यादव से कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की, अधिकतर कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में टिकट पाने को लेकर भी सैफई पहुंचे थे. वहीं, इस मौके पर 8 साल की एक छोटी बच्ची ने अखिलेश यादव को चांदी से बनी हुई राखी बांधी. मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा का सफाया करने का मन बना लिया है, इसीलिए भाजपा अपने उन साथियों को मनाने में जुट गई है, जो उनसे नाराज चल रहे हैं. वहीं जब अखिलेश यादव से यह पूछा गया कि शिवपाल सिंह ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है तो ऐसे में किस तरह गठबंधन की बात चल रही है.

 

छोटे दलों से हो रही है बात

 

इस पर अखिलेश यादव ने बिना शिवपाल सिंह का नाम लिए कहा कि, हर एक छोटा दल जो भाजपा को हराने के लिए काम कर रहा है, उन सभी से बात हो रही है. वहीं, आने वाले विधानसभा चुनाव में रणनीति को लेकर अखिलेश यादव ने अपने पत्ते नहीं खोले, कहा कि, अभी चुनाव में काफी समय है, अभी आपको बता दूंगा तो आप प्रचार कर दोगे. कुल मिलाकर अखिलेश यादव मीडिया के सवालों का काफी बच कर जवाब दे रहे थे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)