होम नहीं रहे जन नेता कल्याण सिंह, डॉ जगदीश गाँधी ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पे दी श्रद्धांजलि

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 22, 2021 11:53 AM

नहीं रहे जन नेता कल्याण सिंह, डॉ जगदीश गाँधी ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पे दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे जन नेता कल्याण सिंह, डॉ जगदीश गाँधी ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पे दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे जन नेता कल्याण सिंह, डॉ जगदीश गाँधी ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री  के निधन पे दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 22 अगस्त: सिटी मोंटेसरी स्कूल के संस्थापक डॉ जगदीश गाँधी ने आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करी और कहा है की उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है।
कल्याण सिंह जी का जनमानस से अद्भुत जुड़ाव था। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दृढ़तापूर्वक साफ़-सुथरी राजनीति को प्रश्रय दिया व शासन-व्यवस्था से अपराधियों-भ्रष्टाचारियों को बाहर‌ किया। उन्होंने पदों की गरिमा बढ़ाई। उनके निधन से हुई क्षति अपूरणीय है। मेरी हार्दिक शोक संवेदनाएं!
डॉ गाँधी ने अपने शोक संदेश में कहा 'कल्याण सिंह जी के निधन से मैं दुखी हूं। कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व राजनीतिक कौशल से सुशासन की संकल्पना को साकार कर जनता को भय व अपराध से मुक्त एक जनकल्याणकारी शासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर आने वाली सरकारों के लिए उत्कृष्ट आदर्श भी स्थापित किए।उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।उन्होने साथ ही यह कहा की कल्याण सिंह जी को उन नेताओं के तौर पर याद किया जाए, जो इसके आधुनिक स्वरूप के निर्माताओं में से एक हैं, तो गलत नहीं होगा
भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी. वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे '।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)