होम कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Aug 21, 2021 11:05 PM

कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट किए। बता दें कि, 5 जनवरी 1932 को यूपी के अतरौली में कल्याण सिंह का जन्म हुआ था।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा 'मैं अपने दुख को शब्दों में जाहिर नहीं कर सकता। कल्याण सिंह जी...राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। मैंने उनके पुत्र श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम् शांति।' अपने दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने काह कल्याण सिंह जी ने समाज के वंचित तबके के करोड़ों लोगों को आवाज दी। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रयास किए। भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी। भारतीय मूल्यों में उनका दृढ़ विश्वास था और वह हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)