होम ग्रीन ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सी.एम.एस. छात्र सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 16, 2022 06:54 PM

ग्रीन ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सी.एम.एस. छात्र सम्मानित

ग्रीन ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सी.एम.एस. छात्र सम्मानित

ग्रीन ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सी.एम.एस. छात्र सम्मानित

लखनऊ, 16 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के तीन मेधावी छात्रों आयुष आर्य, अरमान आर्य एवं समर्थ तयाल ने एनर्जी एण्ड रिसर्च इन्स्टीट्यूट, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित ग्रीन ओलम्पियाड में शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस ओलम्पियाड में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के तीनों मेधावी छात्रों ने सार्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंक्शन अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व का परचम लहराया है। यह ओलम्पियाड ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण, जल एवं भूजल संरक्षण आदि विषयों पर छात्रों के ज्ञान को परखने के अलावा हरी-भरी खुशहाल धरती के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजको ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने तीनों मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)