होम सुभासपा प्रमुख राजभर ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- मुख्यमंत्री योगी कराना चाहते हैं हत्या
सुभासपा प्रमुख राजभर ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- मुख्यमंत्री योगी कराना चाहते हैं हत्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी मेरी हत्या कराना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने चुनाव आयोग से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
राजभर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या कराना चाहते हैं, कल गुंडे भेजकर वाराणसी में मेरी हत्या की कोशिश की गई। मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि अरविंद राजभर और ओम प्रकाश राजभर को सुरक्षा मुहैया कराएं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि दलितों-गरीबों-पिछड़ों की यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है। मैं अपने जैसे हजार राजभर पैदा कर चुका हूं।
क्या है पूरा मामला ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सुभासपा के उम्मीदवार अरविंद राजभर, उनके पिता ओम प्रकाश राजभर और भाजपा समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अरविंद राजभर और ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि उनके साथ विरोधियों ने धक्का-मुक्की की और अपशब्द कहे। राजभर ने सोमवार को कहा था कि भाजपा सरकार उनके गठबंधन से हताश और परेशान होकर इस तरह का कार्य कर रही है।
उन्होंने दावा किया था कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली के उनके वादे को लेकर जनता उत्साहित है और भाजपा सरकार से परेशान हो चुके किसान भी उनके साथ हैं। नामांकन स्थल पर उम्मीदवारों को सुरक्षा देना चुनाव आयोग का काम है। इस घटना की हम शिकायत करेंगे। चुनाव परिणाम आते ही सबकी गर्मी शांत हो जाएगी।
जिला मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस के अजय राय ने पिंडरा, सुभासपा से अरविंद राजभर ने शिवपुर, भाजपा के अनिल राजभर ने शिवपुर, भाजपा के अवधेश सिंह ने पिंडरा, सपा के किशन दीक्षित ने दक्षिणी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।
दूसरे दौर में 62% मतदान
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के लिए मतदान हो चुके हैं। दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए सोमवार को 62 फीसदी मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि सबसे अधिक सहारनपुर जिले में 67.13 फीसदी तो शाहजहांपुर में सबसे कम 55.25 फीसदी मतदान हुआ।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।