होम काशी में भाजपा पदाधिकारियों संग यूपी चुनाव पर मंथन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 28, 2021 08:44 PM

काशी में भाजपा पदाधिकारियों संग यूपी चुनाव पर मंथन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

काशी में भाजपा पदाधिकारियों संग यूपी चुनाव पर मंथन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

काशी में भाजपा पदाधिकारियों संग यूपी चुनाव पर मंथन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

भाजपा के चाणक्य और देश के गृहमंत्री अमित शाह आज 28 दिसंबर को काशी पधार रहे हैं, इस दौरान वह हरहुआ के गोकुल धाम में भाजपा कार्यकर्ती संग बैठक में हिस्सा लेंगे, इस बैठक यूपी विधानसभा चुनाव 2022 पर जरूरी मंत्रणा की जाएगी। गृह मंत्री अपने दौरे पर काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव जाने की भी संभावना है।बैठक में भाजपा से जुड़े, विधायक, मेयर सहित कई पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। अमित शाह के आगमन की सभी तैयारियां हो चुकी है, और मीटिंग में शामिल होने वाले पदाधिकारियों ने भी चुनाव, मतदाता, बूथ समेत सभी जानकारियां इकठ्ठा कर ली है। अमित शाह आज सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर, कल 29 दिसंबर को सुबह ही वह बाबतपुर एयरपोर्ट जायेगे, वहां से गोरखपुर के लिए निकल जायेंगे। सूत्रों के अनुसार वह ज्ञानपुर में बीजेपी की जनविश्वास यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही, जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसके बाद वह आज शाम हेलीकॉप्टर द्वारा वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पधारेंगे, शाम को 6 से रात के 8 बजे तक गृह मंत्री की पदाधिकारियों संग बैठक तय है।गृह मंत्री के आगमन प्रोटोकॉल में उनके मंदिर दर्शन का तो उल्लेख नहीं है पर माना जा रहा है की, श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पहली बार अमित शाह काशी आ रहे है, ऐसे में वह खुद को विश्वनाथ धाम की भव्यता निहारने से रोक नही पाएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)