होम पत्नी किरण ने किया खुलासा, आखिरी समय तक विनोद मेहरा के साथ थीं रेखा

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 28, 2021 08:38 PM

पत्नी किरण ने किया खुलासा, आखिरी समय तक विनोद मेहरा के साथ थीं रेखा

पत्नी किरण ने किया खुलासा, आखिरी समय तक विनोद मेहरा के साथ थीं रेखा

पत्नी किरण ने किया खुलासा, आखिरी समय तक विनोद मेहरा के साथ थीं रेखा

रुपहले पर्दे पर अभिनेत्री रेखा ने अपनी आदायगी से लाखों-करोड़ों फैंस का दिल जीते हैं। हालांकि यह बात भी सत्य है कि रेखा को लेकर ऐसी कई कहानियां है जो गाहे-बगाहे हमें सुनने को मिल ही जाती हैं। रेखा और अभिनेता विनोद मेहरा के रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चा होती है। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे और शादी तक कर ली थी। दावा किया जाता है कि यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। विनोद मेहरा के साथ रेखा के रिश्ते कैसे थे, इस पर खुद विनोद मेहरा की पत्नी किरण ने कई खुलासे किए है। विनोद मेहरा की पत्नी ने अपनी लव स्टोरी के साथ साथ विनोद मेहरा के रेखा के साथ प्रेम संबंध के बारे में खुलकर बात की है। विनोद मेहरा की पत्नी किरण मेहरा ने एक इंटरव्यू के जरिए रेखा और विनोद के रिश्ते को लेकर दुनिया के सामने कईं सच्चाई रखी है। किरण ने इस बात को स्वीकार किया कि विनोद मेहरा के आखिरी वक्त तक अगर कोई उनके साथ था तो वह रेखा ही थीं। रेखा ने हमेशा से अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाया है और यही कारण है कि आज भी वह हमारे परिवार की सदस्य हैं। किरण से शादी करने से पहले विनोद मेहरा बिंदिया गोस्वामी से भी शादी कर चुके थे। इसके अलावा उनका नाम रेखा और मीना से जुड़ा था। हालांकि किरण बताती हैं कि विनोद मेहरा ने इन सब के बारे में उन्हें पहले ही बता दिया था। किरण ने बताया कि रेखा निस्वार्थ भाव से प्रेम करने और माफ करने वाली महिला हैं। रेखा उनकी शादी में भी आई थीं और आज भी मिलती हैं तो दोनों एक दूसरे को गले लगाती हैं। किरण यह भी बताती हैं कि विनोद जब रेखा को घर लेकर आए थे तब उनकी मां बेहद नाराज हुई थीं और वह रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं करना चाहती थीं। आपको बता दें कि विनोद मेहरा और किरण की शादी 1988 में हुई थी। 2 साल बाद ही विनोद मेहरा का निधन हो गया था। अपने इस इंटरव्यू में किरण ने यह भी बताया है कि विनोद मेहरा का ऋषि कपूर, राकेश रोशन, जितेंद्र, सुजीत कुमार और प्राण के साथ एक ग्रुप था। सभी दोस्त हफ्ते में तीन-चार बार मिलते थे। जब विनोद मेहरा का निधन हुआ था तब ऋषि कपूर उनके घर लूंगी कुर्ता में ही पहुंच गए थे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)