होम मालेगांव विस्फोट का एक और गवाह बयान से मुकरा, कोर्ट से कहा- योगी का नाम लेने के लिए ATS ने किया था मजबूर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 28, 2021 08:32 PM

मालेगांव विस्फोट का एक और गवाह बयान से मुकरा, कोर्ट से कहा- योगी का नाम लेने के लिए ATS ने किया था मजबूर

मालेगांव विस्फोट का एक और गवाह बयान से मुकरा, कोर्ट से कहा- योगी का नाम लेने के लिए ATS ने किया था मजबूर

मालेगांव विस्फोट का एक और गवाह बयान से मुकरा, कोर्ट से कहा- योगी का नाम लेने के लिए ATS ने किया था मजबूर

2008 मालेगांव विस्फोट मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले से जुड़े एक गवाह सुनवाई के दौरान मुकर गया। यह कोई पहली दफा नहीं हुआ है बल्कि बयान से मुकरने वाला यह 15वां गवाह है। दरअसल, सुनवाई के दौरान मंगलवार को गवाह ने दावा किया कि आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने उसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चार नेताओं के नाम लेने के लिए मजबूर किया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 2008 मालेगांव विस्फोट मामले के एक गवाह ने विशेष एनआईए अदालत को बताया कि एटीएस ने उसे प्रताड़ित किया था। गवाह ने अदालत को यह भी बताया कि एटीएस ने उन्हें योगी आदित्यनाथ और आरएसएस के 4 अन्य नेताओं का नाम लेने के लिए मजबूर किया था। इस मामले से पहले भी कई गवाह मुकर चुके हैं और उन्होंने एटीएस के सामने जो कबूला था, उसका बाद में खंडन किया था।आपको बता दें कि मुंबई से करीब 200 किमी दूर मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को हुए विस्फोट में 6 लोगों की मौत हुई थी। यह विस्फोट एक मस्जिद में हुआ था। जिसमें 100 से अधिक लोग जख्मी भी हुए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)