होम परिवर्तन साइकिल यात्रा में सपा नेता जूही सिंह ने भाजपा के खिलाफ जमकर की बयानबाजी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 28, 2021 08:41 PM

परिवर्तन साइकिल यात्रा में सपा नेता जूही सिंह ने भाजपा के खिलाफ जमकर की बयानबाजी

परिवर्तन साइकिल यात्रा में सपा नेता जूही सिंह ने भाजपा के खिलाफ जमकर की बयानबाजी

परिवर्तन साइकिल यात्रा में सपा नेता जूही सिंह ने भाजपा के खिलाफ जमकर की बयानबाजी

 उत्तर प्रदेश की सत्ता के लिए सभी पार्टियां हर स्तर पर प्रयास कर रही है, कभी रैली, कभी दौरे, तो कभी वादों और सौगातों की राजनीति के वोटरों को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश जारी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बीजेपी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की, उन्होंने कहा की, भारतीय जनता पार्टी के शासन में यूपी में महिलाएं ज्यादा असुरक्षित है, और औरतों के खिलाफ होने वाले अत्याचार की शिकायतों में भी इजाफा हुआ है। जूही सिंह ने वाराणसी के एक कॉन्वेंट स्कूल में चोटी बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म वाली घटना का भी जिक्र किया और कहा, भाजपा ने औरतों और महिलाओं के सुरक्षा के लिए यही इंतजाम किए है।सपा नेता ने कहा की, भाजपा सरकार से सभी वर्ग के लोग परेशान है, महंगाई चरम पर है, रोजमर्रा की चीज़े खरीदने के लिए भी लोगो को सोचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की, बीजेपी सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है, और बड़े की भावना से कार्य कर रही है। ऐसी सरकार में बुनकर, किसान, छात्र, युवा, और व्यापारी सभी परेशान है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण ही प्रदेश की यह दुर्दशा हो रही है, और योगी सरकार को कानून व्यवस्था भी ठप्प है।जूही सिंह ने वाराणसी में आयोजित परिवर्तन साइकिल यात्रा में हिस्सा लिया, और बोली, आगामी चुनाव में सपा को यूपी की महिलाओं का पूरा सहयोग मिलेगा, और सपा भी महिलाओं के विकास और सुरक्षा के लिए कार्य करेगी। अंत में उन्होंने कहा की, भाजपा को सरकार, सपा के ही विकास योजनाओं को अपने नाम से आगे बढ़ा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)