होम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सरकार बनाओ-अधिकार पाओ रैली को संबोधित करेंगे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 16, 2021 10:09 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सरकार बनाओ-अधिकार पाओ रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सरकार बनाओ-अधिकार पाओ रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सरकार बनाओ-अधिकार पाओ रैली को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली/लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने रैली और कार्यक्रमों का सिलसिला तेज कर दिया है।

इस कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां लखनऊ के रमाबाई मैदान में भाजपा और सहयोगी दल निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) की साझा '' सरकार बनाओ अधिकार पाओ रैली'' को संबोधित करेंगे।

भाजपा मुख्यालय से बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल में दोपहर एक बजे रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि रैली को शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए निषाद पार्टी से गठबंधन किया है। निषाद पार्टी से भाजपा का 2019 के लोकसभा चुनाव से गठबंधन चल रहा है। एक अन्य जानकारी के अनुसार अमित शाह शुक्रवार को शाम पांच बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कैंपस में सहकार भारतीय के सातवें राष्‍ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शाह मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ इस सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)