होम चुनाव से पहले चाचा-भतीजा साथ-साथ, शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच गठबंधन तय

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 16, 2021 09:48 PM

चुनाव से पहले चाचा-भतीजा साथ-साथ, शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच गठबंधन तय

चुनाव से पहले चाचा-भतीजा साथ-साथ, शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच गठबंधन तय

चुनाव से पहले चाचा-भतीजा साथ-साथ, शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच गठबंधन तय

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक यह मुलाकात लगभग 45 से 50 मिनट तक चली। बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा भी हुई और गठबंधन को लेकर बातचीत भी की गई। आपको बता दें कि अखिलेश यादव लगातार चुनाव से पहले छोटी पार्टियों को अपने साथ लेने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में शिवपाल यादव के साथ उनकी यह मुलाकात काफी मायने रखती है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब शिवपाल यादव लगातार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं। गठबंधन नहीं होने की स्थिति में शिवपाल सिंह यादव चुनावी रथ यात्रा निकालने का प्लान कर रहे थे। इसके साथ ही शिवपाल यादव लगातार अपने समर्थकों से इस चुनाव में मजबूती से लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा था। शिवपाल यादव गठबंधन को लेकर लगातार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को अल्टीमेटम देते रहे हैं। पहले सितंबर में और फिर नवंबर में यह अल्टीमेटम दिया गया था। हालांकि अल्टीमेटम खत्म हो जाने के बाद भी दोनों नेताओं की मुलाकात नहीं हो पाई थी। लेकिन अब जब ये दोनों नेता मिले हैं ऐसे में गठबंधन की संभावनाओं को और बल मिलने लगा है। हालांकि अखिलेश यादव पहले भी साफ कर चुके हैं कि उनकी पार्टी शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसके साथ ही जहां शिवपाल यादव के मजबूत उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे वहां भी अपने उम्मीदवार को नहीं उतारेगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)