होम भारत ने हमेशा बांग्लादेश के साथ दोस्ती को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है: राष्ट्रपति कोविंद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 16, 2021 09:45 PM

भारत ने हमेशा बांग्लादेश के साथ दोस्ती को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है: राष्ट्रपति कोविंद

भारत ने हमेशा बांग्लादेश के साथ दोस्ती को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है: राष्ट्रपति कोविंद

भारत ने हमेशा बांग्लादेश के साथ दोस्ती को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है: राष्ट्रपति कोविंद

ढाका। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने हमेशा बांग्लादेश के साथ अपनी दोस्ती को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और नयी दिल्ली ढाका के साथ अपनी दोस्ती की पूरी क्षमता को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास करने को लेकर प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति कोविंद ने यहां विजय दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 1971 का मुक्ति संग्राम प्रत्येक भारतीय के दिल में एक विशेष स्थान रखता है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारत ने हमेशा बांग्लादेश के साथ अपनी दोस्ती को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हम बांग्लादेश के साथ अपनी दोस्ती की पूरी क्षमता को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’’राष्ट्रपति ने कहा कि इतिहास हमेशा भारत-बांग्लादेश दोस्ती की अनूठी नींव का गवाह रहेगा, जब जनयुद्ध के बाद बांग्लादेश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि दुनिया ने मूल्यवान सबक सीखा है कि बहुसंख्यक लोगों की इच्छा को किसी भी बल, चाहे वह कितना भी क्रूर क्यों न हो, उससे दबाया नहीं किया जा सकता है। कोविंद ने कहा कि वास्तव में, शायद ही कभी मानवता ने इतने बड़े पैमाने पर बलिदानों को देखा हो, जैसा कि 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान हुआ था।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)