होम आप का उप्र में सत्ता में आने पर हर साल 10 लाख नौकरी, 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का एलान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 16, 2021 10:02 PM

आप का उप्र में सत्ता में आने पर हर साल 10 लाख नौकरी, 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का एलान

आप का उप्र में सत्ता में आने पर हर साल 10 लाख नौकरी, 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का एलान

आप का उप्र में सत्ता में आने पर हर साल 10 लाख नौकरी, 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का एलान

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नोएडा में बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप)

इसके अलावा बेरोजगारों को पांच हजार रुपये का मासिक भत्ता देने की भी घोषणा की। राज्य सभा सदस्य संजय सिंह की मौजूदगी में स‍िसोद‍िया ने नौकरी की स्थिति और पर्चा लीक मामलों को लेकर राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

युवाओं से वादा ख‍िलाफी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने 70 लाख नौकरियों का वादा किया था लेकिन राज्य के युवाओं का मजाक बनाकर रख दिया।

सिसोदिया ने कहा कि उप्र में रोजगार मांगने वाले नौजवानों पर योगी सरकार द्वारा किस तरह से लाठियां भांजी जाती हैं, यह पूरा देश देख चुका है। उन्होंने कहा कि 70 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा इन्होंने किया था, लेकिन जब भी रोजगार के लिए कोई परीक्षा होती है, तो परीक्षा का पेपर लीक करने में योगी राज नंबर वन है। योगी सरकार को उन्होंने ‘पेपर लीक’ सरकार बताया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आप ने इससे पहले 2022 के विधानसभा चुनावों में सत्ता में आने पर किसानों को लाभ और मुफ्त बिजली देने के कदमों की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा, “आज मैं आम आदमी पार्टी की तरफसे कहना चाहता हूं कि पार्टी को अपना वोट दें और नौकरियां पैदा होंगी, पेपर लीक नहीं होंगे। वर्तमान में, उत्तर प्रदेश के रोजगार कार्यालय की वेबसाइट पर 34 लाख आवेदक नौकरी की तलाश में हैं।” सिसोदिया ने कहा कि आप इन 34 लाख नौकरी चाहने वालों, उनके परिवारों और अन्य लोगों को बताना चाहती है, आप सत्ता में आम आदमी पार्टी को वोट देकर रोजगार पैदा कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि इन नौकरियों का सृजन न केवल सरकारी क्षेत्र में बल्कि निजी क्षेत्र में भी होगा।

सिसोदिया ने कहा कि इस पर 20 हजार करोड़ रुपये का कुल खर्च होगा और उत्तर प्रदेश का मौजूदा बजट साढे पांच लाख करोड़ का है, जिसमें से यह बजट निकालना बहुत ही आसान है। आप नेता ने कहा, “दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने कोरोना के बाद दिल्ली में लाखों लोगों को नौकरियां दी हैं और दिल्ली सरकार युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनाने पर काम कर रही है।

उन्होंने दोहराया कि आप राज्य में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा, हमारा सिर्फ लोगों के साथ गठबंधन है। हम (लोगों के लिए) काम करेंगे।”

उत्तर प्रदेश में धर्म-जाति की राजनीति के अतीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर उन्होंने कहा कि एक पार्टी धर्म के आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रही है और दूसरी जाति के आधार पर, लेकिन इस बार राज्य के लोगों के पास आप के रूप में एक विकल्प होगा।

की सरकार बनती है, तो पार्टी हर साल 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)