होम उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले, वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 16, 2021 10:00 PM

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले, वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले, वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले, वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,76,964 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,01,94,157 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 07 तथा अब तक कुल 16,87,545 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 157 एक्टिव मामले हैं। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 12,38,378 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 12,02,60,576 तथा दूसरी डोज 6,12,98,712 लगायी गयी हैं तथा अब तक कुल 18,15,59,288 डोज दी जा चुकी है। प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे। भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लि0 के 155 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण कल दिनांक 17 दिसम्बर, 2021 को अपरान्ह 03.00 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान (जुपिटर हॉल) गोमती नगर, लखनऊ में किया जायेगा। इस अवसर पर उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, सहकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार बीएल वर्मा जी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी उप्र के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर सहकारिता राज्य मंत्री उप्र डॉ संगीता बलवंत, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री बीएल मीणा, उप्र कोऑपरेटिव बैंक लि के प्रबंध निदेशक वरूण कुमार मिश्र व 0प्र राज्य भण्डारण निगम के प्रबंध निदेशक श्री श्रीकांत गोस्वामी सहित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश में अब तक 28.58 मीट्रिक टन हुई धान खरीद 

 

खरीफ खरीद वर्ष 2021-22 के तहत प्रदेश में खोले गए विभिन्न क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 288856.47 मीट्रिक टन धान की खरीद की गयी है। इस योजना से 403177 किसानों को लाभान्वित किया गया है तथा उनके खातों में 3811.463 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 134842.96 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 40.84 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है। धान खरीद केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए खरीद की जा रही है।

 

डिप्लोमा सेक्टर में बेहतर प्लेसमेंट के लिए गैर-सरकारी या फाउण्डेशन को नालेज पार्टनर बनाया जायेगा

 

प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री, श्री जितिन प्रसाद के कुशल दिशा-निर्देशन में  प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा डिप्लोमा सेक्टर में बेहतर प्लेसमेण्ट के लिए उद्योग समन्वय में सुधार, इंटर्नशिप, औद्योगिक एक्सपोजर को बढ़ावा देने, संस्थानों के बुनियादी ढाँचे में सुधार करने (बेंचमार्क एआईसीटीई मानदण्ड और राज्य संस्थान रेटिंग फ्रेमवर्क), प्रशिक्षण में सुधार करने के लिए किसी द्विपक्षीय/बहुपक्षीय संस्थान, निजी क्षेत्र, अनुसंधान संस्थान, गैर-सरकारी/गैर-लाभकारी संगठन, समुदाय-आधारित संगठन अथवा फाउण्डेशन को नालेज पार्टनर बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से एक समझौता ज्ञापन (डवन्) शीघ्र ही हस्ताक्षरित किया जाना प्रस्तावित है। 

 

प्राविधिक शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्यमिता विकास और समर्थन कार्यक्रम, डेटा समर्थित निगरानी और मूल्यांकन ढाँचा विकसित करने तथा परिणाम आधारित दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, छात्रों के सीखने के अनुभव को आकर्षक बनाने व अधिक सीखने हेतु प्रोत्साहित करने में यह समझौता ज्ञापन बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। पालीटेक्निक को युवाओं के लिए आकांक्षी बनाने तथा विशेष रूप से महिलाओं के नामांकन में सुधार करने हेतु इस क्षेत्र में कार्य करने वाले को नालेज पार्टनर बनाया जायेगा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)