होम पंजाब : अमरिंदर की महिला मित्र और पाक खुफिया एजेंसी के कनेक्शन की होगी जांच

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 22, 2021 09:30 PM

पंजाब : अमरिंदर की महिला मित्र और पाक खुफिया एजेंसी के कनेक्शन की होगी जांच

पंजाब : अमरिंदर की महिला मित्र और पाक खुफिया एजेंसी के कनेक्शन की होगी जांच

पंजाब : अमरिंदर की महिला मित्र और पाक खुफिया एजेंसी के कनेक्शन की होगी जांच

पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने वीरवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाक महिला मित्र व पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के कनेक्शन की जांच के लिए कार्यवाहक डीजीपी इकबाल प्रीत सहोता को आदेश दिए। रंधावा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को बार-बार आगाह करने के बावजूद उनकी पाक महिला मित्र साढ़े चार साल तक सरकारी कोठी में रही।

वीरवार को जालंधर में पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम रंधावा ने कहा कि कैप्टन को कैसे पता चला कि पंजाब पर आईएसआई का खतरा है। मतलब, उन्हें कोई न कोई जानकारी दे रहा था। रंधावा ने मौके पर ही डीजीपी इकबालप्रीत सिंह सहोता को आदेश दिए कि इसकी बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि ईडी केस का सामना करने और पाकिस्तानी नागरिक को शरण देने के बाद से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया है।

जालंधर के पंजाब आर्म्ड पुलिस कांप्लेक्स में आयोजित शहीदी कार्यक्रम में उन्होंने डीजीपी को कहा कि शहीद परिवार पुलिस ऑफिस के चक्कर न काटें। क्लर्कों के आगे हाथ जोड़कर खड़े न रहें। ऐसी व्यवस्था की जाए कि उन्हें अपनी फाइल लेकर अलग-अलग ऑफिस न भागना पड़े। संभव हो तो हर जिले में एक अफसर नियुक्त कर दें, जो शहीद परिवार के घर जाकर उनकी मुश्किलें सुनें और उसे दूर करें।

पंजाब पुलिस बीएसएफ से भी समर्थ...
पंजाब में सीमा सुरक्षा बल का इंटरनेशनल बॉर्डर से 50 किमी तक दायरा बढ़ाने पर डिप्टी सीएम रंधावा ने कहा कि बीएसएफ से ज्यादा काम पंजाब पुलिस करती है। पंजाब पुलिस ने आतंकवाद खत्म किया है, इसलिए पंजाब पुलिस पर अंगुली नहीं उठाई जा सकती।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)