होम पिछड़ा वर्ग सम्मेलन: योगी बोले- सपा सरकार में हिंदुओं पर गोलियां चलाई जाती थीं

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Oct 22, 2021 09:20 PM

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन: योगी बोले- सपा सरकार में हिंदुओं पर गोलियां चलाई जाती थीं

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन: योगी बोले- सपा सरकार में हिंदुओं पर गोलियां चलाई जाती थीं

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन: योगी बोले- सपा सरकार में हिंदुओं पर गोलियां चलाई जाती थीं

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव, गरीब, महिलाओं व नौजवानों के विकास के कार्य हो रहे हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी गई है। यह सब भाजपा सरकार में हुआ है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हिंदुओं पर गोलियां चलाई जाती थीं। आतंकवादियों के ऊपर लगे मुकदमे हटाए जाते थे। उनकी आरती उतारी जाती थी पर अब उनका सफाया किया जा रहा है। यह भाजपा व दूसरी सरकारों में फर्क है। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को लखनऊ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

योगी ने कहा कि अब कानून व्यवस्था प्रदेश की पहचान है। पहले प्रदेश की पहचान दंगों से होती थी। गरीबों की जमीनें छीन ली जाती थीं पर अब माफियाओं को पता है कि अगर किसी गरीब की जमीन छीनी तो सरकार का बुल्डोजर उनकी छाती पर चढ़ जाएगा।

भाजपा की सरकार होने से किसी की हिम्मत नहीं है कि वो दंगा करवा सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)