होम 26 अक्तूबर को नहीं होगी किसान महापंचायत, अब 22 नवंबर को हुई प्रस्तावित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 22, 2021 09:11 PM

26 अक्तूबर को नहीं होगी किसान महापंचायत, अब 22 नवंबर को हुई प्रस्तावित

26 अक्तूबर को नहीं होगी किसान महापंचायत, अब 22 नवंबर को हुई प्रस्तावित

26 अक्तूबर को नहीं होगी किसान महापंचायत, अब 22 नवंबर को हुई प्रस्तावित

अखिल भारतीय किसान यूनियन की 26 अक्तूबर को होने वाली महापंचायत स्थगित कर दी गई है। अब इसे 22 नवंबर को कराने का फैसला लिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस निर्णय की जानकारी लेते हुए बताया कि लखनऊ में भी महापंचायत होगी। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध प्रदर्शन के 11 महीने पूरे होने पर 26 अक्तूबर को दिल्ली के बॉर्डर पर महापंचायत करने का फैसला किया गया था। इसी के साथ किसान संगठन द्वारा कुंडली बार्डर पर हुई हत्या की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराने की मांग दोहराई गई।

एसकेएम के नेता बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शनपाल, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार कक्का जी, युद्धवीर सिंह ने एक संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि जगह-जगह से शहीद कलश यात्राएं निकल रही हैं और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ रही है।

योगेंद्र यादव के निलंबन पर मोर्चा के नेताओं ने कहा कि यह निर्णय आंदोलन से जुड़े लोगों की आहत भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वे लखीमपुर खीरी हत्याकांड में मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गए थे। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि जसबीर सिंह विर्क के नेतृत्व वाला भारतीय सिख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा न था, न है, और न ही होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)