होम आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच कोई ड्रग्स चैट नहीं मिली : एनसीबी सूत्र

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 22, 2021 09:07 PM

आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच कोई ड्रग्स चैट नहीं मिली : एनसीबी सूत्र

आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच कोई ड्रग्स चैट नहीं मिली : एनसीबी सूत्र

आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच कोई ड्रग्स चैट नहीं मिली : एनसीबी सूत्र

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा अनन्या पांडे से की गई पूछताछ पर मचे हंगामे के बीच आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को संकेत दिया कि बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ उनकी कथित व्हाट्सएप चैट में ड्रग्स से संबंधित मैसेज के आदान-प्रदान का कोई सबूत नहीं है।

सूत्रों ने खुलासा किया कि एनसीबी द्वारा दो स्टार-किड्स (बॉलीवुड हस्तियों के बच्चे) के व्हाट्सएप संचार को गहराई से स्कैन की जा रही मारिजुआना (गांजा) या अन्य कोई ड्रग्स से संबंधित किसी भी चैट का कोई सबूत या संदर्भ नहीं मिला है।

अधिक संभावना है कि अनन्या से एनसीबी द्वारा मामले में एकत्र किए गए कुछ अलग-अलग सुरागों के लिए उनके बयान को लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अधिकारी विस्तृत जानकारी देने से बच रहे हैं।

नवीनतम खुलासा कुछ अपुष्ट मीडिया रिपोटरें के मद्देनजर आया है, जिसमें दावा किया गया है कि दो स्टार-किड्स के बीच कथित तौर पर ड्रग्स आदि मुद्दों पर चर्चा करने वाले कम से कम तीन व्हाट्सएप चैट सामने आए थे, जिसकी एनसीबी अभी जांच कर रही है।

2 अक्टूबर को एक क्रूज शिप पर रेव पार्टी के दौरान की गई छापेमारी की चल रही जांच के अलावा, एनसीबी ने अनन्या पांडे के घर का दौरा भी किया है उन्हें पूछताछ के लिए तलब भी किया है।

एनसीबी द्वारा तलब किए जाने के बाद गुरुवार को अनन्या अपने पिता अभिनेता चंकी पांडे के साथ, एनसीबी अधिकारियों के पास पहुंची। उनसे एजेंसी के आधा दर्जन अधिकारियों द्वारा 2 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई उन्हें 22 अक्टूबर को फिर से बुलाया गया है।

यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब एनडीपीएस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश वी. वी. पाटिल ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए आर्यन खान 7 अन्य लोगों की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी। खान की जमानत याचिका 26 अक्टूबर को बंबई हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

इससे पहले गुरुवार को, शाहरुख खान ने आर्थर रोड सेंट्रल जेल में बेटे आर्यन से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने उनके साथ कुछ मिनट बिताए बाद में एनसीबी की एक टीम ने उनके बांद्रा स्थित बंगले का दौरा किया।

इस बीच, क्रूज शिप छापेमारी मामले में अब तक कम से कम 20 लोगों को पकड़ने के बाद, एनसीबी ने गिरफ्तारियां करने से इनकार नहीं किया है, क्योंकि जांच आगे बढ़ रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)