होम जम्मू-कश्मीर: पीडीपी ने सत्यपाल मलिक को भेजा कानूनी नोटिस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 22, 2021 09:14 PM

जम्मू-कश्मीर: पीडीपी ने सत्यपाल मलिक को भेजा कानूनी नोटिस

जम्मू-कश्मीर: पीडीपी ने सत्यपाल मलिक को भेजा कानूनी नोटिस

जम्मू-कश्मीर: पीडीपी ने सत्यपाल मलिक को भेजा कानूनी नोटिस

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर मानहानि के आरोप लगाने के लिए पीडीपी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को कानूनी नोटिस जारी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सत्यपाल मलिक ने अपने एक बयान में कहा था कि 2001 में आए रोशनी एक्ट का फायदा महबूबा मुफ्ती ने भी लिया था।

उन्होंने कहा था कि इस कानून के तहत सरकारी जमीन पर कब्जा रखने वाले लोगों को उसका मालिकाना हक दिया गया था। सत्यपाल मलिक ने कहा था कि इस कानून का फायदा उठाते हुए महबूबा मुफ्ती ने भी अपने नाम पर जमीन ट्रांसफर करा ली थी।

इससे पहले महबूबा ने कहा था कि मुझे रोशनी अधिनियम का लाभार्थी कहने वाले सत्यपाल मलिक का बयान पूरी तरह से गलत और बेतुका है। मेरी कानूनी टीम उन पर मुकदमा करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके पास अपनी टिप्पणी वापस लेने का विकल्प है, ऐसा नहीं करने पर मैं कानूनी सहारा लूंगी। जिसके बाद अब महबूबा ने सत्यपाल मलिक को कानूनी नोटिस जारी कर दिया है।

रोशनी अधिनियम को फारूक अब्दुल्ला सरकार द्वारा लाया गया था। हालांकि, जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय द्वारा इसे अवैध घोषित करने के बाद योजना को भंग कर दिया गया था और सीबीआई को योजना के लाभार्थियों की जांच करने का निर्देश दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)